सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा- पन्नीरसेल्वम और शशिकला के टकराव की वजह से टूटेगी AIADMK

बीजेपी नेता ने कहा कि पन्नीरसेल्वम ने कभी शासन करने के मन से कुर्सी नहीं संभाली। वह हमेशा जयललिता के नुमाइंदे तौर पर शासन का काम देखते रहे।

नई दिल्ली। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने तमिलनाडु की मुख्यमत्री जयललिता के निधन के बाद उनकी पार्टी एआईएडीएमके के पतन का इशारा किया है। उन्होंने कहा कि शशिकला के दखल की वजह से पार्टी टूटेगी।

swamy

स्वामी ने कहा कि अगर शशिकला जो कहती हैं वो पन्नीरसेल्वम ने नहीं किया तो बेशक पार्टी टूट जाएगी। यह भी तय है कि पन्नीरसेल्वम उनका कहना नहीं मानेंगे।

बीजेपी नेता ने कहा कि पन्नीरसेल्वम ने कभी शासन करने के मन से कुर्सी नहीं संभाली। वह हमेशा जयललिता के नुमाइंदे तौर पर शासन का काम देखते रहे। अब शशिकला भी सत्ता पाने की कोशिश करेंगी, ऐसी हालत में टकराव बढ़ेगा।

इसके पहले सुब्रमण्यम स्वामी ने मंगलवार को जयललिता के साथ अपने राजनीतिक सफर और अन्य मुद्दों का भी खुलासा किया था। उस दौरान भी उन्होंने शशिकला को निशाने पर लिया था और कहा था कि जयललिता पर शशिकला का नियंत्रण था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+