Pankaj Udhas Passed Away:'...संगीत जगत में एक खालीपन आ गया', PM मोदी ने शोक व्यक्त किया
Pankaj Udhas Passed Away: लिजेंड्री सिंगर पंकज उधास 72 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनकी बेटी नायाब उधास ने पिता के निधन की सूचना साझा की। पंकज उधास के निधन से बॉलीवुड जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी। जिसके बाद सभी ने उनके साथ की अपनी यादों को स्मरण कर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए शोक व्यक्त किया।
इसी कड़ी में, पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर दुख व्यक्त किया है। पीएम ने कहा कि हम पंकज उधास जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं, जिनकी गायकी कई तरह की भावनाओं को व्यक्त करती थी। जिनकी गजलें सीधे आत्मा से बात करती थीं। उनके जाने से संगीत जगत में एक खालीपन आ गया है, जिसे कभी नहीं भरा जा सकता। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।

पीएम मोदी ने पंकज उधास के साथ मुलाकात की तीन तस्वीरें भी साझा की। यह तस्वीरें, पीएम मोदी और पंकज उधास के साथ की अच्छी यादों की एक लड़ी के रूप में उकेरती हैं।
कैसे हुआ निधन ?
पंकज उधास लंबे वक्त से पैंक्रियाज के कैंसर से जूझ रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उधास मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती थे। सोमवार (26 फरवरी) सुबह 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। कुछ महीने पहले ही कैंसर की बीमारी का पता चला था। जिसके बाद उन्होंने लोगों से दूरियां बना ली थीं। बताया जा रहा है कि 27 फरवरी को मुंबई में उधास का अंतिम संस्कार होगा।












Click it and Unblock the Notifications