'आपसे ऐसे न्यूड फोटोशूट की उम्मीद नहीं थी', पंचायत की रिंकी ने शेयर की फोटो तो यूजर ने किया भद्दा कमेंट

नई दिल्ली, 17 सितंबर: अमेजन प्राइम की बेव सीरीज 'पंचायत' के दूसरे सीजन का क्रेज अभी भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। दूसरे सीजन में जिन किरदारों ने सबसे अधिक लोगों का ध्यान खींचा वह है बिनोद और प्रधान जी की बेटी रिंकी। सीरीज में प्रधान जी की बेटी का किरदार सानविका निभा रही हैं। सानविका को इस सीरीज के बाद काफी प्रसिद्धि मिली है। उनकी सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।

तस्वीर पर यूजर्स ने किया भद्दा कमेंट

तस्वीर पर यूजर्स ने किया भद्दा कमेंट

सोशल मीडिया जहां एक ओर आपको प्रसिद्धि और बड़ा फैन बेस देता है, वहीं उस पर ट्रोल्स सेलिब्रिटीज को जमकर ट्रोल भी कराते हैं। सानविका भी अब ट्रोल्स की शिकार हो गई हैं। सानविका समय-समय पर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सानविका ने अपनी दो तस्वीरें इंस्टा पर साझा की थी। इन तस्वीरों पर फैन जमकर कमेंट कर रहे हैं।

रिंकी ने पूछा-फोटो किस एंगल से है न्यूड ?

रिंकी ने पूछा-फोटो किस एंगल से है न्यूड ?

सानविका की इन तस्वीरों पर यूजर्स जहां प्रधान जी और सचिव को शामिल कर मजेदार कमेंट करते दिखे। तो वहीं एक यूजर्स ने बेहद ही भद्दा कमेंट कर दिया। जिसे पढ़कर सानविका भड़क गईं। सानविका की तस्वीर पर kandarpa_pathak के यूजर्स ने लिखा कि,यू आर क्रश ऑफ इंडिया... हम आपसे कम से कम इस तरह के न्यूड फोटोशूट की उम्मीद तो नहीं कर रहे हैं।

सानविका के फैंस ने ट्रोल की लगाई क्लास

सानविका के फैंस ने ट्रोल की लगाई क्लास

इस कमेंट पर सानविका ने भी रिप्लाई करते हुए पूछा कि, किस एंगल से ये तस्वीर न्यूड है ? हालांकि उस ट्रोल्स की सानविका के फैंस ने ही क्लास लगा दी। ट्रोल्स की क्लास लगाते हुए एक यूजर्स ने लिखा कि, मुझे लगता है इन्हें और कहीं अच्छा कंटेंट नई मिल रहा। यूजर्स द्वारा ट्रोल्स को जमकर खरीखोटी सुनाई गई।

इंजीनियर की नौकरी छोड़ बनी एक्ट्रेस

इंजीनियर की नौकरी छोड़ बनी एक्ट्रेस

अगर बात पिंकी यानि सानविका की रियल लाइफ की करें तो उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वे बेंगलुरु में जॉब के लिए जाने वाली थी, लेकिन एक्टिंग की शौक उन्हें मुंबई खींच ले गया। एक्टिंग शुरू करने से पहले सानविका ने एडी के तौर पर काम किया। सानविका की सोशल मीडिया पर मौजूद तस्वीरों को देखेंगे तो आप देखते ही रह जाएंगे। शानदार फोटोशूट उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं।

तीसरे सीजन में भी दिखेंगी रिंकी

तीसरे सीजन में भी दिखेंगी रिंकी

सानविका सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं और अक्सर खुद से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 190 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। पंचायत के इस सीजन के बाद उनके कई और भी प्रोजेक्टस आने वाले हैं। इसके साथ ही सानविका पंचायत के तीसरे सीजन में भी देखने को मिलेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+