पंपोर के आतंकी हमले में शहीद हुआ धनबाद का लाल शशिकांत
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के आंतकी हमले में देश के तीन जवान शहीद हो गए हैं, शहीद हुए जवानोंं में धनबाद के लाल शशिकांत भी है।
श्रीनगर। एक बार फिर से जम्मू-कश्मीर की वादियां शहीदों के खून से लाल हो गई हैं, शनिवार को हुए दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के आंतकी हमले में देश के तीन जवान शहीद हो गए हैं। आपको बता दें कि ये घटना तब घटी जब पंपोर में कादलाबल इलाके के पास आतंकवादियों ने सेना के जवानों को ले जा रहे वाहनों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं।

तीनों शहीद होने वाले जवानों में से एक धनबाद के शशिकांत पांडेय भी हैं, जिनकी उम्र मात्र 25 साल थी। भारत माता के लिए शहीद हुए इस जवान का पूरा परिवार मूलरूप से बिहार के मोतिहारी का रहने वाला है।
राजेश्वर पांडेय के छोटे बेटे शशिकांत
शशिकांत धनबाद की झरिया स्थित जोड़ापोखर के जेलगोरा डाकघर के समीप रहनेवाले राजेश्वर पांडेय के छोटे बेटे थे, उनका शव आज रांची होते हुए धनबाद के झरिया पहुंचेगा।
पंपोर में इस साल का दूसरा आतंकी हमला
गौरतलब है कि पंपोर में इस साल का दूसरा आतंकी हमला है, इस राजमार्ग का इस्तेमाल श्रीनगर में सेना के 15 कोर को आपूर्ति प्रदान करने के लिए होता है।












Click it and Unblock the Notifications