ओडिशा में मिलाद-उन-नबी कार्यक्रम के बीच फिलस्तीन का झंडा, नए विवाद को हवा
सोमवार को देशभर में मिलाद-उन-नबी के मौके पर मुस्लिम समुदाय ने कई जुलूस का आयोजित किए। इस दौरान ओडिशा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कटक में जुलूल के दौरान फिलिस्तीन का झंडा लिए देखा गया। मामला कटक के दरगाह बाजार इलाके की है।
कटक कमें अतिरिक्त डीसीपी अनिल मिश्रा ने कहा कि मामेल में सख्त एक्शन लिया जा रहा है। मीडया से बातचीत में डीसीपी ने बताया कि झंडा लेकर चल रहे युवक को चेतावनी दी गई और झंडा जब्त कर लिया गया।

एक बयान में डीसीपी ने कहा, "हमने झंडा जब्त कर लिया है और युवक को इस तरह की गतिविधियों से बचने के लिए चेतावनी दी है। जुलूस के आयोजकों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले पर चर्चा करने के कुछ समय बाद ही जुलूस फिर से शुरू कर दिया गया।"
डीसीपी ने कहा, "किसी भी संभावित समस्या को रोकने के लिए झंडा जब्त किया गया था। फिलिस्तीनी झंडे में तीन रंग और एक त्रिकोण होता है। हालांकि, पुलिस द्वारा जब्त किया गया झंडा तीन रंगों का है लेकिन उसमें कोई त्रिकोण नहीं है, उस पर कुछ लिखा हुआ था। इसलिए इसमें फिलिस्तीनी झंडे के सटीक चिन्ह नहीं थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications