Twitter पर ट्रेंड करने लगा Miss You आतिफ असलम, यूजर्स में मची खलबली

मुंबई, जून 13: पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम जिन्होंने बॉलीवुड में कई हिट गाने गए है। आज अचानक से भारत में ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे। सोशल मीडिया पर आतिफ की बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग है। उनके फैंस उनके गानों की तारीफ करते हुए नहीं थकते। हालांकि, कई नेटिजन्स (इंटरनेट पर सक्रिय रहने वाले लोग) हैरान रह गए कि सिंगर आज अचानक ट्विटर पर आखिर ट्रेंड क्यों कर रहा था। देखते ही देखते We Miss u Atif Aslam भारत में टॉप 10 ट्रेंडों में शामिल हो गया है।

भारत में ट्रेंड कर रहे आतिफ असलम

भारत में ट्रेंड कर रहे आतिफ असलम

आतिफ असलम के फैंस ने ट्विटर पर सिंगर की कई तस्वीरें और वीडियो क्लिप शेयर किए हैं। वहीं एक फैन ने ट्वीट किया करते हुए लिखा कि मैं सोच रहा था कि आतिफ असलम के लिए लंबे समय से कोई ट्रेंड क्यों नहीं किया गया और आज हम यहां हैं। हमें आपकी याद आती है आतिफ असलम को वापस लाओ। वहीं इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा कि उनकी जादुई आवाज सभी को दीवाना बना देती है। आतिफ असलम मेरे पसंदीदा गायकों में से एक हैं, उन्हें आज भारत में ट्रेंड करते हुए देखकर अच्छा लगा वी मिस यू आतिफ असलम।

ट्रेंड को लेकर कुछ यूजर दिखें परेशान

ट्रेंड को लेकर कुछ यूजर दिखें परेशान

हालांकि कई लोग इस बात को लेकर भी असमंजस में थे कि वह आज ट्विटर पर क्यों ट्रेंड कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि कोई मुझे बताए कि भारत में टॉप टेन में we miss you atif aslam क्यों ट्रेंड कर रहा है? इसके अलावा एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा we miss you atif aslam ट्रेंड कर रहा है, क्या उसे कुछ हुआ? आपको बता दें कि फरवरी में 2019 के पुलवामा हमले के बाद ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने पाकिस्तानी कलाकारों पर पूरी तरह से बैन लगाने की घोषणा की थी।

आतिफ की दिवानगी सिर चढ़कर बोल रही

आतिफ की दिवानगी सिर चढ़कर बोल रही

हालांकि ट्विटर पर यह कैसे ट्रेंड हो रहा है। इसकी कोई जानकारी मिली मिल पाई है। लेकिन इस दौरान भारत में उनके फैंस उनको याद कर रहे है। वहीं उनके गानों की क्लिप खूब शेयर कर रहे हैं। बता दें कि पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने कई हिट गाने जैसे पहली नजर में, तेरा होने लगा हू, तू जाने ना, तेरे संग यारा, बे इंतेहान, जैसे कई हिट बॉलीवुड गानों को अपनी आवाज दी है। दुनिया भर में आतिफ के करोड़ों फैंस हैं, जो उनकी आवाज को बहुत पसंद करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+