पाकिस्तानी अदनान सामी को मिल सकती है भारत की नागरिकता
मुंबई। भले ही गुलाम अली और पाकिस्तानी टीम को लेकर शिवसेना उग्र हो गई हो लेकिन दूसरी तरफ पाकिस्तानी सिंगर अदनान सामी को भारत सरकार देश की नागरिकता देने की तैयारी में हैं।
खबर है कि पिछले काफी समय से भारत में अपना अड्डा जमाये अदनान सामी को नागरिकता देने का फैसला कर लिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक अदनान सामी ने इंडियन सिटीजनशिप के लिए ये कहते हुए एप्लीकेशन दिया था कि वे पाकिस्तान की नागरिकता को छोड़ रहे हैं क्योंकि इंडिया ही उनका घर है।
जिसके बाद पाकिस्तानी सरकार ने उनके पासपोर्ट को रीन्यू करने से मना कर दिया था इसलिए ही पिछले दिनों अदनान ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी।













Click it and Unblock the Notifications