जम्मू कश्मीर सीएम सईद के घर पर लहराया पाक का झंडा
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की बीजेपी और पीडीपी गठबंधन वाली सरकार के लिए सोमवार को एक शर्मनाक स्थिति पैदा हो गई। युवाओं के एक समूह ने राज्य के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के अनंतनाग के बिजबेहरा स्थित घर पर पाकिस्तान का झंडा फहरा दिया।

यह घटना उस समय हुई जब हिजबुल मुजाहिद्दीन के तीन आतंकियों की मौत के बाद उनकी लाश को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जाया जा रहा था। इन आतंकियों की मौत सिक्योरिटी फोर्स के साथ सिलगाम में हुए एक एनकाउंटर में हुई थी। सरकार के विरोध में हजारों प्रदर्शनकारियों ने मार्च निकाला और आतंकियों को श्रद्धांजलि दी।
इनमें से ही एक समूह ने मुफ्ती के घर के की बाहरी दिवार पर पाकिस्तान का झंडा फहरा दिया। इसके बाद यहां पर हिंसा भड़क गई। हालांकि पुलिस ने इस घटना को ज्यादा तूल नहीं दिया है।
पुलिस की मानें तो झंडा मुफ्ती के घर पर नहीं फहराया गया बल्कि उसके सामने वाली इमारत फहराया गया था। पीडीपी ने भी इस विवाद से पल्ला झाड़ लिया है।
पीडीपी का कहना है कि आजकल घाटी में पाकिस्तान का झंडा फहराना एक फैशन जैसा हो गया है। सीएम मुफ्ती इस घर में पिछले कई वर्षों से नहीं रह रहे हैं लेकिन उनके कुछ रिश्तेदार यहां पर आज भी रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications