एयर स्ट्राइक के बाद गुजरात में घुसे पाकिस्तानी ड्रोन को BSF ने मार गिराया
नई दिल्ली। मंगलवार सुबह को गुजरात बॉर्डर पर पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराने की खबर आ रही है। ये पाकिस्तानी ड्रोन एयरबेस के पास उड़ता दिखाई दिया था जिसे बीएसएफ ने मार गिराया है। आज ही भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार आतंकी कैंपों और लॉन्च पैडों पर हमले किए और जैश ए मोहम्मद के कंट्रोल रूम को तबाह किया है। सूत्रों के अनुसार, भारतीय सुरक्षा बलों ने सुबह साढ़े 6 बजे पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया।

बता दें कि पुलवामा हमले के 12 दिन बार भारत की तरफ से PoK स्थित आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। इंडियन एयरफोर्स के मिराज 2000 फाइटर जेट्स ने लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पार कर जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर 1000 किलोग्राम बम गिराए और कई आतंकी ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया।
Indian Army has shot down a Pakistani spy drone in Abdasa village, in Kutch, Gujarat. Army and police personnel present at the spot. pic.twitter.com/84wUJY916l
— ANI (@ANI) February 26, 2019
विदेश सचिव गोपालकृष्ण गोखले ने पूरे ऑपरेशन के बारे में मीडिया को जानकारी दी और कई तरह की अटकलों को साफ कर दिया। गोखले के बयान से साफ है भारत ने आज पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर मारा और आतंकियों के कई ठिकानों को तबाह कर दिया। इसमें खासकर पाकिस्तान के केपीके के बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को निशाना बनाया गया। इसी के नजदीक एबटाबाद में पाकिस्तान ने लादेन को भी छिपाकर रखा था।
बालाकोट पाकिस्तान के एबटाबाद से 60 किमी दूरी पर स्थित है। बता दें कि एबटाबाद वही इलाका है जहां ओसामा बिल लादेन छिपा था।बालाकोट खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित है। इस इलाके में जैश का सबसे बड़ा ट्रेनिंग कैंप मौजूद था।
भारत ने साफ किया है कि इस जवाबी कार्रवाई में किसी आम पाकिस्तानी नागरिक को निशाना नहीं बनाया गया, जंगली इलाके में स्थित ठिकानों को बहुच ऊंचाई से निशाना बनाया गया। जिसमें अकेले आतंकवादी कैंप तबाह किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications