पाकिस्तानी लड़के ने दुबई में ऐसे जीत लिया भारत की लड़की का दिल, वायरल हुई कहानी
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव भले ही हो लेकिन दोनों देशों के लोग जब कहीं विदेश में मिलते हैं तो एक अच्छे पड़ोसी की तरह व्यवहार करते हैं। ऐसे कई मौके आए जब विदेशी देश में भारतीय ने एक पाकिस्तानी की मदद की हो या पाकिस्तानी नागरिक ने एक भारतीय की मदद की। एक ऐसी ही रोचक कहानी फिर सामने आई है जहां एक पाकिस्तानी युवक ने भारतीय मूल की लड़की की मदद कर उसे मुश्किल में फंसने से बचाया।

पाकिस्तानी कैब ड्राइवर ने की मदद
सोशल मीडिया और खबरों में इन दिनों मोदासर खादिम और राचेल रोज छाए हुए हैं। दरअसल, घटना दुबई की है जहां पाकिस्तानी कैब ड्राइवर मोदासर खादिम ने भारतीय मूल की लड़की राचेल रोज का खोया पर्स उसे लौटाकर उन्हें मुश्किल में फंसने से बचा लिया। राचेल रोज ने बताया कि अगर उनका पर्स वापस ना मिलता तो वह दुबई में मु्श्किलों में घिर जातीं।

एयरपोर्ट पर खोया था पर्स
घटना 4 जनवरी की है जब भारतीय मूल की लड़की राचेल रोज अपने एक दोस्त के बर्थडे पार्टी में दुबई पहुंची थीं। एयरपोर्ट पर उन्होंने खादिम की कैब बुक की लेकिन तभी उनके दोस्त ने भी एक टैक्सी बुक कर दी। इस दौरान वह खादिम की कैब में बैठ चुकी थीं लेकिन दोस्त के कहने पर वह उसके कैब में चली गईं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रोज अपना पर्स खादिम के कैब से लेना भूल गईं।

राचेल रोज के पर्स में थे कीमती सामान
राचेल रोज के पर्स में उनका ड्राइविंग लाइसेंस, हेल्थ इंश्योरेंस, क्रेडिट कार्ड्स, दुबई की आईडी और 20 हजार रुपये (1000 दिरहम) थे। जब खादिम ने पर्स देखा तो चौंक गया। यहां खास बात यह रही कि खादिम ने पर्स रखने की बजाए उसे वापस करने की ठानी। खादिम ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी और जब राचेल रोज को खोज लिया गया तो खादिम ने सही सलामत सारे सामान के साथ उनका पार्स वापस कर दिया।

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
खादिम के इस नेक काम से सोशल मीडिया पर उनकी काफी तारीफ हो रही है। वहीं, पर्स वापस मिलने से रोज बहुत खुश हैं और उन्होंने खादिम का शुक्रियादा किया है। उनके मुताबिक अगर पर्स नहीं मिलता तो वह बड़ी मुश्किल में पड़ सकती थी। खादिम के ऐसे कारनामें से एक बार फिर साबित हो गया कि जरुरी नहीं की दो देश आपस में दुश्मन हों तो उनके नागरिक भी दुश्मन जैसा बर्ताव करें।
-
PSL 2026 के दौरान लाहौर में कुदरत का तांडव, आंधी में उड़े कवर्स और ग्राउंड स्टाफ? टॉस में हुई देरी! VIDEO -
PSL में शर्मनाक कांड, फखर ज़मान पर लगा बैन, बॉल-टेंपरिंग की लाइव चोरी के बाद आया फैसला -
Dhurandhar In Pakistan: धुरंधर के चक्कर में असली वाले जमील जमाली को दाऊद से कनेक्शन पर देना पड़ी सफाई- Video -
Pakistan Embarrassment: मुनीर चले थे जंग में चौधरी बनने, ईरान ने उछाल दी टोपी, पाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती -
Modi Rob Jetten talk: PM मोदी और नीदरलैंड के बीच 'फोन कॉल', किन मुद्दों पर हुई चर्चा? -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका -
Masood Azhar Brother Dead: मसूद अजहर के भाई को किसने उतारा मौत के घाट? पाकिस्तान में UNKNOWN KILLER का खौफ -
Pakistan Electricity Crisis: पाक में सिर्फ 25 दिन की बची बिजली! 70% इलाकों की होगी बत्ती गुल, गैस सप्लाई ठप -
पाकिस्तान क्रिकेट पर लगा एक और कलंक! PSL में फखर जमान ने की सरेआम बेईमानी, मचा हड़कंप -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी?












Click it and Unblock the Notifications