बेस्ट फ्रेंड की शादी के लिए अजीम आना चाहती हैं भारत, सुषमा स्वराज से कहा- वीजा दिलवा दो मैम
बेस्ट फ्रेंड की शादी के लिए आना है भारत, सुषमा स्वराज से लगाई गुहार
नई दिल्ली। एक पाकिस्तानी-अमेरिकन महिला ने वीजा के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से गुहार लगाई है। उन्हें भारत में अपने बेस्टफ्रेंड की शादी के लिए आना है और उन्हें वीजा नहीं मिल रहा है। पाकिस्तान मूल की अमेरिकी नागरिक जिनोबिया अजीम ने अटलांटा में 13 सिंतबर को वीजा के लिए अप्लाई किया था लेकिन अभी तक उनको वीजा नहीं मिल पाया है। भारत में उनकी दोस्त रोशनी बंदेशा की शादी है, इसको देखते हुए अजीम ने अब सुषमा स्वराज को ट्विटर पर संपर्क साधा है।

सुषमा को किया ट्वीट
अजीम ने सुषमा को ट्वीट कर बताया है कि भारत में उसकी दोस्त रोशनी की शादी है। सितंबर में अप्लाई कर देने के बावजूद अब तक उसे वीजा नहीं मिला है। 21 दिसंबर को किए ट्वीट में अजीम ने कहा है कि ये कोई अर्जेंट केस नहीं है लेकिन अआप मदद करेंगे तो बड़ी मेहरबानी होगी।

यूनिवर्सिटी में बनी थीं दोस्त
बंदेशा ने बताया है कि अजीम उसकी शादी में आए ये उसकी दिली ख्वाहिश है। बंदेशा का कहना है कि हम 2014 में कोलंबिया यूनिवर्सिटी में साथ थे और वहां कुछ मुलाकातों में ही एक-दूसरें के दोस्त बन गए और काफी करीब आ गए। बंदेशा कहती हैं कि आज भी उनकी दोस्ती बरकरार है।

7 जनवरी को है शादी
2014 में भारत की रोशनी बंदेशा और अजीम कोलंबिया यूनिवर्सिटी में मिली थीं, जहां दोनों पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई कर रही थीं। बंदेशा ने बताया है कि उनकी शादी 7 जनवरी को है, कम वक्त होने की वजह से अब वो अजीम के पहुंच पाने को लेकर थोड़ा संशकित हैं लेकिन उन्हें अभी भी उम्मीद है कि सुषमा स्वराज मदद करेंगी और अजीम भारत आएगी।












Click it and Unblock the Notifications