वीना मलिक ने एयरक्राफ्ट के गायब होने पर उड़ाया PM मोदी का मजाक, लोगों ने लगाई लताड़
इस्लामाबाद। अपने बयानों के कारण हमेशा विवादों में रहने वालीं पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक ने एक बार फिर से कुछ ऐसा कहा, जिस पर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है, ट्रोलर्स ने उनकी जमकर क्लास लगाई है। दरअसल ड्रामा क्वीन वीना मलिक ने भारतीय एयरफोर्स ( IAF) के लापता एएन-32 विमान के बारे में एक Tweet किया, जिसमें उन्होंने देश के पीएम नरेंद्र मोदी का नाम घसीट लिया, जिसके बाद तो हंगामा होना ही था, सो हो गया।

वीना मलिक ने IAF के बहाने उड़ाया पीएम मोदी का मजाक
वीना ने ट्विटर पर लिखा कि इंडियन एयरफोर्स का एएन-32 क्रैश नहीं हुआ है, मौसम में बहुत बादल हैं और रेडार उसे ढूंढ नहीं पा रहे हैं- मिलिट्री साइंटिस्ट पीएम श्री नरेंद्र मोदी। आपको बता दें कि सोमवार दोपहर को इंडियन एयरफोर्स का एएन-32 का एयरक्राफ्ट गायब हो गया था जिसमें 13 लोग सवार थे। इस समय भारतीय सेना अपने इस गायब विमान को ढूंढ रही हैं।
लोगों ने वीना मलिक को जमकर खरी-खोटी सुनाई
जिसके बाद लोगों ने वीना मलिक को जमकर खरी-खोटी सुनाई है, लोगों ने वीना के लिए लिखा है कि आप चीप पब्लिसिटी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं, तो कुछ ने लिखा है कि एक दिन तो गुजारिए अरुणाचल के जंगलों में ... बकवास बंद करो .. आपके अपने घर में सुई खो जाए तब देखिए कैसा बवाल मचता है .. वीणा जी आप मलिक है - मालिक नहीं !!!
पीएम मोदी का नाम क्यों घसीटा?
दरअसल वीना ने पीएम मोदी का नाम इसलिए घसीटा क्योंकि पाकिस्तान में हुए एयर स्ट्राइक को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा था कि बालाकोट एयरस्ट्राइक (Balakot Air Strike) के दौरान उन्होंने सुझाव दिया था कि बादल और बारिश होने की वजह से भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के विमान पाकिस्तानी रडार में आने से बच सकते हैं, पीएम मोदी के इस बयान को लेकर एक बहस सी छिड़ गई थी।
पहले भी दे चुकी हैं विवादित बयान
आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब वीना मलिक ने भारत के ऊपर इस तरह की बकवास की है, इससे पहले उन्होंने भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर खिल्ली उड़ाते हुए टिप्पणी की थी।

अभिनेत्री सौम्या टंडन ने वीना को लताड़ लगाई थी
जिसके जवाब में अभिनेत्री सौम्या टंडन ने वीना को लताड़ लगाई थी , सौम्या ने कहा था कि यकीन नहीं होता की इनके जैसा कोई इस तरह का ट्वीट कर रही है। दुखद बेहद दुखद।
भारतीय यूजर्स ने वीना को 1971 का युद्ध याद दिला दिया था...
पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना महिला ने पाक सेना द्वारा गिरफ्तार किए गए भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन की तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में वे खून में लतपथ थे और वीना ने खिल्ली उड़ाते हुए लिखा था- अभी तो आए हो अच्छी मेहमान नवाजी हो गई आपकी। वीना के ट्वीट पर लोगों की कड़ी प्रतिक्रियाएं आई थीं भारतीय यूजर्स ने वीना को 1971 का युद्ध याद दिला दिया जब पाकिस्तान की सेना ने ढाका स्टेडियम में घुटने टेक दिए थे।












Click it and Unblock the Notifications