जम्मू कश्मीर की कृष्णा घाटी में पाकिस्तान की फायरिंग में एक जवान शहीद, 3 घायल
पाकिस्तान ने लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) से सटी कृष्णा घाटी में मंगलवार को सुबह सात बजे युद्धविराम का उल्लंघन किया है। पाक की ओर से यहां पर सुबह सात से बजे से फायरिंग जारी है और भारतीय सेना की ओर से इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।
श्रीनगर। पाकिस्तान ने लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) से सटी कृष्णा घाटी में मंगलवार को सुबह सात बजे युद्धविराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की फायरिंग में एक जवान के शहीद हो गया है तो वहीं तीन जवान घायल हैं और खतरे से बाहर हैं। पाक ने कृष्णा घाटी में सुबह सात से बजे फायरिंग शुरू की थी। सेना की ओर से भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया।

दो दिन पहले भी पाकिस्तान सेना की ओर से पुंछ सेक्टर में स्थित फॉरवार्ड पोस्ट और गांवों को निशाना बनाया गया था। पाक ने रविवार को यहां पर मोर्टार और छोटे हथियारों से लगातार फायरिंग की थी और एक व्यापार केंद्र के अलावा पुलिस के बैरक को निशाना बनाया था। रविवार देर रात एक बजे तक पाक की ओर से फायरिंग जारी थी। पुलिस की ओर से बताया गया था कि पाकिस्तान ने पुंछ के खारी करमारा इलाके में फायरिंग की थी और इस फायरिंग में किसी को चोट नहीं आई थी। पाक की ओर से जम्मू कश्मीर में इंटरनेशनल बॉर्डर और एलओसी पर लगातार फायरिंग का सिलसिला जारी है। इस फायरिंग में जहां अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है तो 12 जवान शहीद हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications