पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारत ने दिया करारा जवाब
पुंछ। सीमा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार युद्ध विराम का उल्लंघन किया जा रहा है। एक बार फिर से बीती रात पाकिस्तान की ओर से सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया गया और सुबह तक यह फायरिंग चलती रही। पाकिस्तान की ओर से यह गोलीबारी जम्मू कश्मीर के पुंछ पोस्ट पर की गई है। पाकिस्तान की ओर से आधी रात में शुरू की गई इस गोलाबारी का भारतीय सेना की ओऱ से करारा जवाब दिया गया। इस कार्रवाई में अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है और ना ही किसी संपत्ति को नुकसान हुआ है।

आपको बता दें कि पाकिस्तान की ओर से गुरुवार को भी सीजफायर का उल्लंघंन किया गया था और अनप्रोवोक्ड फायरिंग की गई थी। पाकिस्तान की ओर से सोमवार को की गई फायरिंग में दो नाबालिकों की मौत हो गई थी, जबकि पांच स्थानीय लोग घायल हो गए थे। पाकिस्तान की ओर से मोर्टार से दागे गए थे, जिसके चलते सीमा पर रह रहे लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था।
पाकिस्तान ने पिछले कुछ दिनों में सीजफायर के उल्लंघन की घटनाओं को बढ़ा दिया है। हालांकि भारतीय सेना पाक की ओऱ से हो रही फायरिंग क मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं, लेकिन बावजूद इसके पाकिस्तान की सेना अपनी हरकत से बाज नहीं आ रही है।
इसे भी पढ़ें- पाक सेना ने दिए संकेत जल्द आएगा कुलभूषण जाधव पर फैसला












Click it and Unblock the Notifications