पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
जम्मू-कश्मीर। हाल ही में भारत की तरफ से पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक करने के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। अपनी बौखलाहट में वह आए दिन भारत में घुसपैठ की तैयारी करने में लगा हुआ है।

आज सुबह 4 बजे एक बार फिर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। जम्मू कश्मीर के अखनूर में पल्लानवाला सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर उल्लंघन किया है।
संघर्ष विराम के उल्लंघन भारत ने पाकिस्तान की ओर से की जा रही फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया है। खबर मिलने तक फायरिंग जारी थी और किसी के भी जंख्मी या मारे जाने की कोई खबर नहीं थी।












Click it and Unblock the Notifications