Pakistan Unrest के बाद भी नहीं आ रहा बाज! भारत में आतंकी घुसपैठ की ताक में, लॉन्चपैड पर कई दहशतगर्द मौजूद
Pakistan Unrest से जूझ रहा है। इसके बावजूद पाकिस्तानी सेना ने भारत के साथ लगी नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास आतंकी लॉन्चपैड्स पर बड़ी संख्या में आतंकवादियों को शरण दे रखी है।

Pakistan Unrest के बीच इस्लामाबाद, लाहौर में कई जगहों पर हिंसक घटनाएं हुई हैं। इसी बीच सूत्रों ने बताया है कि आने वाले दिनों में पाकिस्तानी सेना भारत में आतंकियों को घुसपैठ कराने की ताक में है।
सुरक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों ने कहा, "ऐसा लगता है कि आंतरिक संघर्ष के बावजूद आतंकवाद का वित्त पोषण खत्म नहीं हुआ है। भारत के साथ नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ कई लॉन्चपैड्स में बड़ी संख्या में आतंकवादियों की मौजूदगी की खबरें चिंताजनक हैं।"
समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, एजेंसियों को इनपुट मिल रहे हैं कि आतंकवादी शिविरों से लॉन्चपैड आ चुके हैं। आतंकी आका, इन्हें भारत में भेजे जाने की ताक में हैं।
सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी के इनपुट के मुताबिक, 10 से 20 के बीच की संख्या में आतंकवादियों के विभिन्न समूह नीलम घाटी, लीपा घाटी और झेलम घाटी में लॉन्चपैड पर इंतजार कर रहे हैं।
सूत्रों ने कहा, भारत में सुरक्षा बल पाकिस्तानी सेना की गतिविधियों और भारतीय क्षेत्र में उसके द्वारा प्रायोजित आतंकवादी समूह पर कड़ी नजर रख रहे हैं। बता दें कि सुरक्षाबल घुसपैठ को नाकाम करने में कामयाब रहे हैं।
ताजा इनपुट्स के अनुसार, पाकिस्तानी आतंकवादी समूहों को पाकिस्तानी सेना और उनकी सरकार ने आगामी जी -20 बैठक को बाधित करने के लिए सक्रिय किया है। जी20 समिट 23-24 मई को कश्मीर घाटी में होनी है।
एलओसी पर पाकिस्तानी सेना की गतिविधियां और क्या पाक ने शहरों में विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए भारत के करीब के इलाकों में संख्या कम की है? इस बारे में पूछे जाने पर सूत्रों ने कहा, 'पाकिस्तानी सैनिकों की संख्या में कोई कमी नहीं की गई है।
सूत्रों ने कहा कि नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की गतिविधियां धीमी हो गई हैं, लेकिन न तो वहां तैनात सैनिकों की संख्या में कमी आई है और न ही वृद्धि हुई है। वे कैंटोनमेंट वाली जमीन पर बड़ी संख्या में सैनिक रखते हैं।
बता दें कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने पिछले हफ्ते कश्मीर में जी-20 की बैठक के लिए स्पष्ट धमकी दी थी। गोवा में एससीओ के विदेश मंत्री की बैठक के समापन के बाद बिलावल ने कहा, "वक़्त आने पर ऐसा जवाब देंगे ..."












Click it and Unblock the Notifications