उरी हमले के बाद सीमा पर पाकिस्तान का एक और 'डर्टी प्लान'!
नई दिल्ली। उरी आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के जासूस खुफिया सूचनाएं जुटाने के लिए सीमा से सटे गावों में रहने वालों को सोशल मीडिया और हनी ट्रैप में फंसा सकते हैं। सीमा के पास रह रहे लोगों को इस संबंध में अलर्ट किया गया है।

राजस्थान के बाडमेर जिले में प्रशासन आम सभाएं करके लोगों को जागरूक कर रहा है। प्रशासन लोगों को उन संभावित साजिशों के बारे में लोगों को जागरूक कर रहा है जो पाकिस्तानी जासूस चल सकते हैं और उनसे संवेदनशील जानकारी हासिल कर सकते हैं।
अधिकारियों को भी इस चीज के लिए किया गया अलर्ट
गांव के लोगों और शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें संदेहास्पद फोन कॉल, एसएमएस, वाट्सएप मैसेज और फेसबुक पोस्ट को लेकर सावधान रहने को कहा गया है। एक शख्स ने कहा, 'हम प्रशासन का पूरा सहयोग कर हैं और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक ये जानकारियां पहुंचा रहे हैं।'
पाकिस्तान चल सकता है येचाल
एक अधिकारी ने बताया कि कई विभागों के अधिकारियों को इस संबंध में अलर्ट किया जा चुका है कि पाकिस्तान संवेदनशील जानकारी हासिल करने के लिए ऐसी चालें चल सकता है। सीमा पार के जासूस युवाओं को हनी ट्रैप में भी फंसा सकते हैं।
महिला जासूसों का इस्तेमाल कर सकता है PAK
बाडमेर के एसडीएम जितेंद्र सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की महिला जासूस सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को निशाना बनाकर उनसे महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications