इंडियन आर्मी चीफ जनरल रावत की चेतावनी, अगर पकिस्‍तान युद्ध छेड़ेगा तो मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

श्रीनगर। इंडियन आर्मी चीफ जनरन बिपिन रावत ने पाकिस्‍तान को चेतावनी दी है। जनरल रावत ने कहा है कि अगर पाकिस्‍तान युद्ध भड़काना चाहता है तो फिर उसे हमारी प्रतिक्रिया के भी तैयार रहना होगा। जम्मू कश्‍मीर में जब से सरकार ने धारा 370 को हटा कर इसका विशेष दर्जा खत्‍म करने का फैसला किया है तब से ही पाकिस्‍तान भड़का हुआ है। सोमवार को ऐसी खबरें भी आई थीं कि लद्दाख के करीब स्‍कार्दू में पाकिस्‍तान एयरफोर्स ने अपने फाइटर जेट तैनात कर दिए हैं।

bipin-rawat.jpg

एलओसी पर सेना पूरी तरह तैयार

आर्मी चीफ जनरल रावत ने कहा है, 'अगर एलओसी को दुश्‍मन फिर से सक्रिय करना चाहता है तो यह उसकी मर्जी है। हर कोई सावधानी और सुरक्षा के लिए सेना तैनात करता है और ऐसे में हमें इस बात से चिंतित नहीं होना चाहिए। सेना हमेशा जवाब देने के लिए तैयार है।' सेना प्रमुख जनरल रावत की मानें तो सेना और कश्‍मीरी नागरिको के बीच होने वाला संवाद बिल्‍कुल सामान्‍य है। सेना पहले भी उनसे बिना बंदूक के मिलती थी और उम्‍मीद है कि आगे भी ऐसा होता रहेगा। सेना प्रमुख के शब्दों में, '70 और 80 के दशक में सेना और कश्‍मीर के लोगों के बीच जैसा भाई-चारा रहता था सेना फिर से उसी तरह का रिश्‍ता कश्‍मीर के लोगों के साथ बनाना चाहती है।'

इंडियन नेवी हाई अलर्ट पर

इससे पहले चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्‍लन ने भी पाक को चेतावनी दी है। उन्‍होंने आगाह किया है कि अगर घाटी में कोई भी शांति भंग करने के लिए आएगा तो हम उसे खत्‍म कर दिया जाएगा। धारा 370 के जम्‍मू कश्‍मीर में कमजोर पड़ने के बाद पाकिस्‍तान तमतमाया हुआ है। वह भारत को पानी के रास्‍ते निशाना बनाने की फिराक में है और इसकी इस मंशा को नाकाम करने के लिए इंडियन नेवी की तरफ से वॉरशिप्‍स को हाई अलर्ट पर रख दिया है। जम्‍मू कश्‍मीर में एलओसी पर सेना और वायुसेना पहले ही अलर्ट की स्थिति में हैं। इंडियन नेवी के सूत्रों के मुताबिक नेवी ने अपने सभी बेस और वॉरशिप्‍स को हाई अलर्ट पर रखा है। पाकिस्‍तान से सटे 754 किलोमीटर की तटीय सीमा पर संभावित हमले के मद्देनजर नेवी चौकन्‍नी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+