पाकिस्तान की पनाह में दाऊद: क्रिकेट और बॉलीवुड का है दिवाना

बैंगलुरू। आज एक बार फिर से आतंक का पर्याय बना बने दाऊद इब्राहिम चर्चा में हैं, खूफिया एजेंसी ने जानकारी दी है कि दाऊद पाकिस्तान के कराची शहर में बड़े ऐश से रह रहा है, उसे पाकिस्तान का संरक्षण प्राप्त है।

दाऊद के पास तीन पासपोर्ट

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक दाऊद के पास तीन पासपोर्ट है और वो इन्हीं की मदद से बड़े आराम से जरायम की दुनिया को संचालित कर रहा है। कराची के क्लिफ्टन इलाके में वह अपनी बेगममहजबीन शेख, बेटे मोइन नवाज और बेटियों माहरुख, महरीन और माजिया के साथ रहता है।

Big News-पाकिस्तान से फोन पर दाउद की बीवी बोली, जी वो सो रहे

यूं तो दाऊद के बारे में बहुत सारे किस्से और कहानियां सुनने को मिलती है, आईये आज आपको हम बताते हैं दाऊद से जुड़ी कुछ खास बातों को जिन्हें सुनकर चौंक जायेंगे आप।.

नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये और पढ़िये दाऊद के बारे में...

दाऊद को क्रिकेट से लगाव

दाऊद को क्रिकेट से लगाव

भारत से तड़ी पार की सजा खाये दाऊद इब्राहिम के बारे में कहा जाता है कि उसे क्रिकेट से खासा लगाव है। जो तस्वीरें अभी तक भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के पास दाऊद की हैं, उनमें से एक तस्वीर एक मैच के दौरान दर्शन दीर्घा में बैठी हुई है, कहा जाता है कि दाऊद मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी में भी लिप्त हैं। क्रिकेट के प्यार की ही वजह से दाऊद कीबड़ी बेटी महरूख की शादी पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद के बेटे से हुई है जिसके कारण जावेद मियांदाद पर प्रतिबंध लगा है और इस कारण वो इंडिया नहीं आ सकते।

बॉलीवुड से मोहब्बत

बॉलीवुड से मोहब्बत

दाऊद को हिंदी सिनेमा से भी बहुत ज्यादा प्यार रहा है, अस्सी के दशक में दाऊद शायद फिल्मों में पैसे भी लगाता था, उसका अफेयर भी फिल्म स्टार मंदाकिनी से रहा था और सोशल मीडिया में प्रसारित कई पुरानी तस्वीरें में दाऊद फिल्म स्टार्स के साथ खड़े दिखायी दिये हैं।

लुकाछिपी का खेल

लुकाछिपी का खेल

हर बार यह कहता जाता रहा है कि दाऊद पाकिस्तान में हैं लेकिन इस बार तो भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के पास सबूत है कि दाऊद के पास तीन पासपोर्ट हैं और कराची के क्लिफ्टन इलाके में अपने परिवार संग रहता है।

1993 में मुंबई में सीरियल ब्लास्ट

1993 में मुंबई में सीरियल ब्लास्ट

दाऊद ने कथित तौर पर 1993 में मुंबई में सीरियल बम धमाकों की साजिश रची। इन धमाकों में 257 लोग मारे गए थे और सैंकड़ों घायल हुए थे,इस अपराध में वो टाइगर मेमन के साथ दोषी है।

हैड कांस्टेबल का बेटा दाऊद

हैड कांस्टेबल का बेटा दाऊद

दाऊद का जन्म 26 दिसंबर 1955 को एक महाराष्ट्र पुलिस के एक हैड कांस्टेबल के घर में हुआ था लेकिन जिसका पिता पुलिस में था वो आज अपराध जगत का बादशाह बन गया है जिसे पूरा भारत खोज रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+