नेपाल में राहत सामग्री के नाम पर बीफ के पैकेट बांट रहा पाकिस्तान
काठमांडू। नेपाल में आये भीषण भूकंप से मारे गये हजारों लोगों के परिजनों का बचाने का काम जोरो पर है। भारत सहित कई देश नेपाल की मदद के लिए आगे आये हैँ। वहीं पाकिस्तान ने नेपाल में राहत सामग्री के नाम पर लोगों में मसाला बीफ के पैकेट वितरित कर रहा है।

नेपाल में बड़ा तबका हिंदू धर्म का है और गाय को पवित्र मानता है, यही नहीं नेपाल गाय की हत्या पर प्रतिबंध है। भारत के डॉक्टर जोकि नेपाल में लोगों की मदद करने पहुंची टीम का हिस्सा हैं उन्होंने बताया कि पाक की ओर से राहत सामग्री में बीफ के पैकेट आये हैं।
Beef meal for Nepal earthquake survivors, thanks to Pakistanhttp://indiatoday.intoday.in/story/nepal-earthquake-pakistan-relief-aid-beef-masala-pana-force-foods-bir-hospital/1/432868.html
Posted by India Today on Wednesday, April 29, 2015
डॉक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि जब हम पाकिस्तान की ओर से आयी राहत सामग्री को लेने पहुंचे तो हमें मसाला बीफ के पैकेट मिले। वहीं इसके अलावा भी कई खाने की चीजें भी इस सामग्री में थी। ऐसे में बलविंदर सिंह को मजबूरत खाना खाने के लिए होटल का रुख करना पड़ा। उन्होंने कहा कि हमने इन पैकेट को हाथ भी नहीं लगाया।
डॉक्टर ने कहा कि कई लोगों को इस पैकेट के अंदर क्या है नहीं पता होता। लेकिन जैसे ही उन्हें इसकी जानकारी मिलती है वो इसे नहीं खाते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने नेपाली की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचायी है। उन्होंने कहा कि हयह पाकिस्तान की असंवेदनशीलता को दर्शाता है।
जो पैकेट पाकिस्तान की ओर से भेजे गये हैं उसपर साफ लिखा है कि इसमें आलू की भुजिया और बीफ मसाला है। ये पैकेट नौशेरा कैंट इलाके से आये हैं जिसपर लिखा है कि ये बेचने के लिए नहीं है। वहीं नेपाल के एक आला अधिकारी ने इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री सुशील कोईराला और खुफिया प्रमुख को दे दी है।
वहीं पाकिस्तान के प्रवक्ता तसनीम असलम ने कहा कि मुझे इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। राहत सामग्री नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की ओर से भेजी गयी है और इस पैकेट की मुझे कोई भी जानकारी नहीं है।
नेपाल में गाय की हत्या पर 12 साल की जेल का प्रावधान है। इससे पहले गाय की हत्या पर नेपाल में फांसी की सजा का प्रावधान था जिसे 1990 में संशोधित करके 12 साल की सजा कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications