भारत-पाक रिश्‍तों में सुधार, पाकिस्‍तान ने रिहा किए 59 भारतीय मछुआरे

pakistan
नई दिल्‍ली। पाकिस्‍तान के प्रधानमात्री नवाज शरीफ 26 मई के दिन नई दिल्‍ली में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में हिसा लेने के लिए तैयार होे गए हैं। इसी बीच पाकिस्‍तान ने भारत के साथ अच्‍छे संबंधों का विस्‍तार करते हुए मलिर जेल से 59 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है।

पाकिस्‍तान के सूत्रों का कहना है कि अभी करीब 70 से ज्‍यादा अन्‍य भारतीय मछुआरे भी रिहा किए जाएंगे। पहले बताया जा रहा था कि नवाज शरीफ नरेंद्र मोदी के इस न्‍यौते को किन्‍हीं कारणों से नकार सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शरीफ ने अपने वरिष्‍ठ मंत्रियों के साथ दो दिनों तक सलाह करते हुए अंतत: भारत आने का फैसला ले ही लिया।

राजनीतिक विश्लेषकों ने बताया कि मछुआरों को मुक्त करने का यह निर्णय भाजपा के नेतृत्व वाली नई सरकार को सकारात्मक संदेश देने के लिए हो सकता है। कट्टरपंथियों के दबाव के बावजूद प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का भारत का निमंत्रण स्वीकार कर लिया। पिछले साल अगस्त में पाकिस्तान ने सद्भावना संकेत के तहत मलीर और कराची के केंद्रीय कारागारों से 337 भारतीय मछुआरों को मुक्त किया था। इसके बाद दिवाली के मौके पर भी सद्भावना संकेत के तौर पर 15 भारतीय मछुआरों को मुक्त किया था।

भारतीय मछुआरा कार्यकर्ताओं के मुताबिक वर्तमान में 229 भारतीय मछुआरे और करीब 780 भारतीय नौकाएं पाकिस्तान के कब्जे में हैं। इसी तरह से भारतीय जेलों में भी करीब 200 पाकिस्तानी मछुआरे अपनी 150 नौकाओं के साथ बंद हैं। एक दूसरे के देश के जल क्षेत्रों में चले जाने की वजह से, नौवहन सुरक्षा बल अकसर मछुआरों को पकड़ लेते हैं और उनकी नौकाएं जब्त कर ली जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+