फिर पाक को झटका, इमरान खान के UN भाषण को लेकर थिंक टैंक ने की आलोचना
नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को एक बार फिर से झटका लगा है। संयुक्त राष्ट्र में इमरान खान के रवैये और उनके भाषण को लेकर आलोचनाएं हो रही है। उनके रवैये ने साबित कर दिया है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान जम्मू-कश्मीर के लोगों के सच्चे दोस्त नहीं हैं। वे बस उनके लिए वह धोखा करते हुए विरोध और गुस्से का दिखावा कर रहे हैं। यूपोरियन थिंक टैंक ने इमरान खान के मंसूबों पर सवाल उठाया है।

Recommended Video
इतना ही नहीं उन्होंने क हा कि इमरान खान ने जो चालाकी अपने भाषण के जरिए दिखाई किसी ने उनसे ये पूछने की कोशिश नहीं कि आखिर अधिकार से कश्मीर और कश्मीरियों की बात की। थिंक टैंक ने कहा अगर इमरान खान अगर इमरान खान का जवाब पाकिस्तानी सेना है तो इस मामले में लगभग-लगभग सच्चाई है। यह उनके लिए मान लेने का वक्त है कि पाकिस्तानी जनता की आंखों पर कश्मीर का पर्दा डालकर उन्हें मजबूती का दिखावा करने से कुछ नहीं होगा। गौरतलब है कि 27 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली के 74वें अधिवेशन में अपने भाषण के दौरान इमरान खान ने 15 मिनट के बजाए करीब 50 मिनट तक भाषण दिया। उन्होंने अपने भाषण में भारत के खिलाफ काफी जहर उगला, परमाणु हमले की बात कही। कश्मीरी युवाओं को भड़काने की कोशिश की।












Click it and Unblock the Notifications