गौतम गंभीर ने ननकाना साहिब पर हमले को लेकर पाक पर साधा निशाना, इमरान को बताया सेना की कठपुतली

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने पड़ोसी देश पाकिस्तान पर निशाना साधा है। उन्होंने ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुए हमले और एक लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन कराने को लेकर पाकिस्तान की आलोचना की है। इसके साथ ही गंभीर ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को सेना की कठपुतली तक कहा है।

gutam gambhir, bjp, bjp lok sabha mp, pakistan, gurudwara nankana sahib, attack on gurudwara, pak pm, pakistan army, puppet, imran khan, minorities, sikh pilgrims, गौतम गंभीर, पाकिस्तान, पाकिस्तान प्रधानमंत्री, इमरान खान, भाजपा, भाजपा लोकसभा सांसद, गुरुद्वारा ननकाना साहिब, पाकिस्तानी से सेना, कठपुतली

गौतम गंभीर ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा फेक वीडियो शेयर किए जाने के बाद ट्वीट कर कहा, 'लड़की के जबरन धर्म परिवर्तन का समर्थन करने के लिए बेकसूर पर्यटकों पर पत्थरबाजी करना और मौत की धमकी देना! ये पाकिस्तान है और इसलिए भारत सीएए का समर्थन करता है, इसी दौरान पाकिस्तानी सेना की कठपुतली फेक वीडियो शेयर तक खुद को मूर्ख बनाने में व्यस्त है।'

बता दें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बांग्लादेश के वीडियो को भारत का बताकर ट्वीट किया और कहा कि किस तरह यूपी में पुलिस मुस्लिमों पर बर्बरता कर रही है। उनके इस ट्वीट को यूपी पुलिस ने फेक बताया। जिसके बाद इमरान खान को यूजर्स ने सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया। इमरान ने जो वीडियो शेयर किया था वह यूट्यूब पर 10 सितंबर 2013 को अपलोड किया गया है। वीडियो बांग्लादेश का है। हालांकि बाद में उन्होंने ये ट्वीट डिलीट कर दिया।

गौरतलब है कि शुक्रवार को पाकिस्तान के ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर मुस्लिमों की भीड़ ने हमला कर दिया था। जिसके कारण सिख श्रद्धालु गुरुद्वारे में फंसे रहे। इन लोगों की भीड़ गुरुद्वारे के बाहर एकत्रित हुई थी और ये लोग अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ नारे लगा रहे थे। साथ ही गुरुद्वारे पर पत्थर फेंक रहे थे। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक गुरुद्वारे पर हमला करने वाली सैकड़ों की भीड़ की अगुवाई पिछले साल ननकाना साहिब गुरुद्वारे के ग्रंथी की बेटी जगजीत कौर को अगवा कर जबरन धर्मांतरण करवाकर उसके साथ निकाह करने के आरोपी मोहम्मद हसन के परिवार ने की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+