पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, पुलिसकर्मी घायल
नई दिल्ली। पाकिस्तान ने एक बार फिर से जम्मू कश्मीर के अरनिया सेक्टर में युद्धविराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की ओर से पिछले कुछ दिनों से लगातार युद्धविराम का उल्लंघन किया जा रहा है जिसमे दो सेना के जवान शहीद हो चुके हैं। देर रात पाकिस्तान की ओर से रामगढ़ के सांबा सेक्टर में अचानक से फायरिंग शुरू हो गई, जिसके बाद भारतीय जवानों ने पाक की ओर से हो रही फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। देर रात तक दोनों ओर से रुक रुक कर फायरिंग चलती रही।

पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पाकिस्तान की ओर से हुए सीजफायर उल्लंघन के दौरान आरएस पुरा सेक्टर में मोर्टार शेल पुलिस स्टेशन पर आकर गिरा, जिसमें एक पुलिस का जवान घायल हो गया।
घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी आरसी कोट ने बताया कि सुबह 3 बजे से ही अरनिया सेक्टर में भारी गोलाबारी चल रही है। जिसमे 3 लोग घायल हो चुके हैं। लोगों की मदद के लिए बचाव वाहन भेज दिया गया है। पुलिस स्टेशन के भीतर भी गोला-बारूद मिले हैं। हमने लोगों से अपील की है कि वह अपने घरों में ही रहे और बाहर नहीं निकलें।












Click it and Unblock the Notifications