दो भारतीयों की हत्‍या करने वाले पाकिस्‍तान को करनी है भारत से बात

नई दिल्‍ली। जम्‍मू के आरएसपुरा सेक्‍टर में लगातार गोलियां बरसा कर दो भारतीयों की हत्‍या करने वाले पाकिस्‍तान को अब भारत से बातचीत करनी है। जो खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक अलग-थलग पड़े पाक ने युद्धविराम तोड़ने की घटनाओं के बाद और ताजा हालातों पर भारत से बातचीत करने का अनुरोध किया है।

pakistan-wants to-holds-talks-with-india

गौरतलब है कि भारत ने पिछले हफ्ते पाकिस्‍तान के साथ होने वाली सचिव स्‍तर की वार्ता को रद्द कर दिया था।

भारत और पाक के वार्ता 25 अगस्‍त को पाकिस्‍तान की राजधानी इस्‍लामाबाद में होने वाली थी।

इस वार्ता के लिए भारत की विदेश सचिव सुजाता सिंह को पाक जाना था लेकिन जैसे ही पाक उच्‍चायुक्‍त अब्‍दुल बासित के कश्‍मीर के हुर्रियत नेताओं से मिलने की खबरें आईं, भारत ने इस वार्ता को रद्द कर दिया।

भारत ने इस वार्ता को रद्द कर पाक को एक कड़ा संदेश दिया था कि या तो पाक बातचीत का रास्‍ता चुने या फिर वह हुर्रियत से मुलाकात करे।

वहीं रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने भी पाक को साफ कर दिया है कि भारतीय सेना पाक की ओर से मिलने वाली किसी भी चुनौती से निबटने को तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर पूरा जवाब देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+