अमृतसर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिशें कर रहे पाकिस्तानी नागरिक को BSF ने ढेर किया
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने बुधवार रात को भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक पाकिस्तानी नागरिक को मार गिराया है। बीएसएफ की 73वीं बटालियन ने इस नागरिक को अजनाला में उस समय मार गिराया जब वह घुसपैठ की कोशिशें कर रहा था। फिलहाल बीएसएफ ने पूरे राज्य में सर्च ऑपरेशन लॉन्च कर दिया है।
अमृतसर। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने बुधवार रात को भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक पाकिस्तानी नागरिक को मार गिराया है। बीएसएफ की 73वीं बटालियन ने इस नागरिक को अजनाला में उस समय मार गिराया जब वह घुसपैठ की कोशिशें कर रहा था। फिलहाल बीएसएफ ने पूरे राज्य में सर्च ऑपरेशन लॉन्च कर दिया है। फिलहाल इस घटना में और ज्यादा जानकारी का इंतजार है। इससे पहले अप्रैल में इसी तरह की घटना हुई थी जब अमृतसर में ही बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी नागरिको को मार गिराया था तो एक नागरिक को गिरफ्तार किया था। इनके पास से बीएसएफ ने भारी मात्रा में हेरोईन बरामद की थी। अप्रैल से पहले मार्च में भी इस तरह की घटना हुई थी जहां पर घुसपैठ की कोशिशें कर रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को बीएसएफ ने मार गिराया था।













Click it and Unblock the Notifications