मुंबई रैली में पीएम मोदी को बम से उड़ाने के लिए 50 करोड़ की सुपारी, दो बंदे पहले से तैयार

इंटेलिजेंस ने यूपी पुलिस को अलर्ट किया था कि भगवा के वेश में आतंकवादी उत्तर प्रदेश की सीमा में घुस चुके हैं और सीएम योगी आदित्‍यनाथ उनके निशाने पर हैं।

सतना। पीएम नरेंद्र मोदी आतंकवादियों के निशाने पर हैं। मध्‍य प्रदेश के सतना जिले में रहने वाले कुशल सोनी के पास विदेश से एक अनजान नंबर से कॉल आई है जिसमें कहा गया है कि पीएम मोदी को बम से उड़ाने के लिए 50 करोड़ रुपया दिया जाएगा। ऐसा 25 मई को मुंबई में होने वाली रैली के दौरान करने को कहा गया है। कुशल सोनी ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है जिसके बाद जांच शुरु कर दी गई है। मामला साइबर सेल के पास है और खुफिया विभागों को भी सक्रिय कर दिया गया है।

 मुंबई रैली में पीएम मोदी को बम से उड़ाने के लिए 50 करोड़ का ऑफर, दो बंदे पहले से तैयार

जानकारी के मुताबिक कुशल सोनी के पास रविवार शाम करीब 5 बजे कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि 25 मई को मुंबई में होने वाली रैली में पीएम मोदी को बम से उड़ाना है। उसने यह भी बताया कि इस वारदात को अंजाम देने के लिए दो बंदे तैयार हैं। फोन करने वाले शख्स ने कुशल सोनी से कहा कि इस वारदात को अंजाम देने में आप भी शामिल हो जाओ। आपको इसके लिए मुंह मांगी रकम दी जाएगी। हालांकि उसने अपना नाम नहीं बताया। DU में एडमिशन के लिए आज शाम 5 से रजिस्‍ट्रेशन शुरू, जानिए सभी महत्‍वपूर्ण जानकारियां

कुशल सोनी ने पहले सोचा कि कोई मजाक कर रहा है, लेकिन मोबाइल नंबर देखने के बाद उसके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी शिकायत रामनगर थाने में की और बातचीत का ऑडियो पुलिस के सुपुर्द कर दिया। रामनगर थाना प्रभारी केएल मिश्रा ने बताया कि यह फोन विदेश से आया था। आपको बता दें कि इससे पहले इंटेलिजेंस ने यूपी पुलिस को अलर्ट किया था कि भगवा के वेश में आतंकवादी उत्तर प्रदेश की सीमा में घुस चुके हैं और सीएम योगी आदित्‍यनाथ उनके निशाने पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+