#40GB: भारत के चंद्रयान-2 की हंसी उड़ाने वाले पाकिस्तानी मंत्री फवाद चौधरी 2012 के ट्वीट पर हो गए ट्रोल
नई दिल्ली। पाकिस्तान के साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्टर फवाद चौधरी इन दिनों ट्विटर पर काफी ट्रोल हो रहे हैं। शनिवार को चांद पर उतरने से कुछ देर पहले 'लैंडर विक्रम' का संपर्क टूट गया था, जिसके बाद पाकिस्तान के इस मंत्री ने शर्मनाक ट्वीट किए थे। फवाद चौधरी को इन ट्वीट्स को लेकर कई यूजर्स ने खूब ट्रोल किया। वहीं, कुछ घंटों बाद ही फवाद चौधरी का साल 2012 का एक ट्वीट तेजी से वायरल होने लगा। इस ट्वीट को लेकर फवाद चौधरी को ट्विटर पर और भी ट्रोल किया गया, यहां तक कि ट्विटर पर '40 GB' ट्रेंड होने लगा था।

ये था साल 2012 का ट्वीट
दरअसल, फवाद चौधरी का 10, फरवरी 2012 का एक ट्वीट वायरल होने लगा जिसमें उन्होंने लिखा था, 'सही उम्र में शादी और एक अच्छी पत्नी आपके कंप्यूटर का 40 जीबी स्पेस बचाती है।' इस ट्वीट के बाद पाकिस्तान के इस मंत्री को लोगों ने जमकर ट्रोल किया। इस ट्वीट को लेकर वे भारत के ट्विटर यूजर्स ही नहीं, अपने देश पाकिस्तान के यूजर्स के निशाने पर भी आ गए।
पाकिस्तान के मंत्री की ट्विटर पर लगी क्लास
पाकिस्तानी पत्रकार नायला इनायत ने ट्वीट किया, 'भारत को फवाद खान चाहिए था लेकिन मिल गया फवाद चौधरी, नसीब-नसीब की बात है।' एक पाकिस्तानी यूजर ने लिखा, 'एक पाकिस्तानी के तौर पर मुझे शर्म आ रही है कि ये हमारे मिनिस्टर हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या वाकई ये बंदा पाकिस्तान सरकार में मंत्री है?'
ट्रोलर्स के निशाने पर आए फवाद चौधरी
इसके अलावा, फवाद का नवंबर, 2013 के एक ट्वीट का स्क्रीन शॉट भी वायरल हुआ था। इस ट्वीट में फवाद ने लिखा था कि पाकिस्तान दुनिया में बेस्ट सुसाइड बॉम्बर्स तैयार कर सकता है। इसके बाद फवाद रविवार को सारा दिन ट्रोलर्स के निशाने पर रहे।
चंद्रयान-2 को लेकर उड़ाया था मजाक
जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा दिलाने वाले आर्टिकल 370 के समाप्त होने के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। इसको लेकर पाकिस्तान इस कदर भड़का हुआ है कि जब लैंडर 'विक्रम' का इसरो के कंट्रोल रूम से संपर्क टूट गया, तो उन्होंने भारतीय मिशन को लेकर शर्मनाक ट्वीट किया, 'जो काम आता नहीं पंगा नहीं लेते ना.... डियर...एंडिया।'












Click it and Unblock the Notifications