कुलभूषण जाधव की पत्नी को बुलाना पाक की चाल तो नहीं! अधिकारियों को शक
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव की पत्नी को पाकिस्तान भेजने के मामले में भारत सरकार काफी सजगता से कदम उठा रहीहै। फिलहाल वीजा जारी होने और जाने की तारीख तय नहीं हुई लेकिन विदेश मंत्रालय ने अपने लंदन,पेरिस और हेग के दफ्तरों में सक्रियता बढ़ा दी है। यह सक्रियता जाधव की पत्नी और मां की सुरक्षा के लिए बढ़ाई गई है। बता दें कि 10 नवंबर को पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागिरक कुलभूषण जाधव को पाक सरकार ने पत्नी से मिलने की इजाजत दी। पाकिस्तानी सरकार ने यह फैसला 'मानवता के आधार' लिया । पाकिस्तान ने कहा था कि वो जल्द ही दोनों के बीच मुलाकात की व्यव्स्था करेगा। बता दें कि भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान ने जासूसी के आरोपी में गिरफ्तार कर फांसी की सजा सुनाई है। हालांकि भारत द्वारा अंतर्रराष्ट्रीय न्यायालय में अपील के बाद फिलहाल इस फांसी पर रोक लग गई है।

पत्नी का नाम भी शामिल
भारत की ओर से बढ़ाई गई सक्रियता की काफी वजहें बताई गई हैं। भारतीय अधिकारियों की ओर से इकट्ठा की गई जानकारियों के आधार पर कहा है कि पाक की सैन्य अदालत में जाधव के खिलाफ जो मुकदमा दायर किया है, उसमें उनकी पत्नी का नाम भी शामिल है।

पाक जानना चाहता है!
ईरान में जाधव के साथ उनकी पत्नी भी रहती थीं। पाकिस्तान की ओर से तैयार किए गए दस्तावेजों में इसका भी जिक्र है कि ईरान में जाधव की पत्नी की क्या भूमिका थी।

तो स्थिति असहज हो जाएगी...
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार भारतीय विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि अभी तक पाक ने भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों को जाधव से मिलने नहीं दिया। ऐसे में पत्नी से मुलाकात कराने की बात पर शक हो रहा है। अगर उनकी पत्नी को भी बंधक बना लिया गया तो स्थिति असहज हो जाएगी।

कहीं पाक की कोई चाल तो नहीं!
अधिकारियों को यह बात भी खटक रही है कि अभी तक जाधव की मां का वीजा लंबित है लेकिन पत्नी को मानवता के आधार पर वीजा दिया जा रहा है। ऐसे में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं यह पाकिस्तान की कोई चाल तो नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications