J&K: मारे गए आतंकियों पास से बरामद हुआ पाकिस्तान में बने हथियार और खाने के सामाना
सेना ने चार आतंकी माछिल में और गुरुवार को नौगाम में तीन आतंकी मार गिराये हैं। दोनों जगहों में आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के नौगाम सेक्टर में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया है। इस कार्रवाई में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया है। इन आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद मिलने की भी खबर है। इन सबके बीच जो बड़ी बात है वो ये है कि आतंकवादियों के पास से बरामद हथियार और खाने-पीने के सामान पाकिस्तान मेड हैं।

जी हां उन सामानों पर मेड इन पाकिस्तान के स्टीकर लगे हुए हैं। आपको बता दें कि पाकिस्तान अकसर आतंकवादियों से संबंध होने की बात को लेकर इंकार करता रहा है लेकिन जब भी कोई आतंकी मारा जाता है तो उसके पास से मेड इन पाकिस्तान के सामान ही बरामद होते हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले 24 घंटे के भीतर सेना ने एलओसी पर सात आतंकी मार गिराए है।
सेना ने चार आतंकी माछिल में और गुरुवार को नौगाम में तीन आतंकी मार गिराये हैं। दोनों जगहों में आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षाबलों के जवान माछिल में जब जंगल में अंदर की ओर घुसे तो आतंकियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें चार आतंकी मारे गए। इनमें से तीन के शव बरामद हुए हैं। मारे गए आतंकियों के पास से तीन एके 47 राइफल, एक पिस्टल, तीन जीपीएस, मैप शीट और लड़ाई के दौरान काम आने वाले कई समान बरामद हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications