Kirana Hills: पाकिस्तान का किराना हिल्स क्यों चर्चाओं में? क्या छिपा है PAK के पहाड़ों में? पढ़ें इनसाइड डिटेल
Pakistan Kirana Hills: ''हमें ये बताने के लिए शुक्रिया कि किराना हिल्स में कुछ परमाणु इंस्टॉलेशंस हैं। हमें इसके बारे में नहीं पता था। हमने किराना हिल्स पर हमला नहीं किया है, जो कुछ भी वहां है, मैंने अपनी ब्रीफिंग में इस बारे में जानकारी नहीं दी थी।'' जब से भारतीय सेना के एयर मार्शल ए.के. भारती ने 12 मई को प्रेस ब्रीफिंग में 'किराया हिल्स'' का नाम लिया है, तब से ये जगह गूगल पर ट्रेंड बन गया, सोशल मीडिया पर चर्चाओं में है, अखबारों की सुर्खियों में है, किराना हिल्स पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में है। कहा जाता है कि पाकिस्तान यहां अपने ' न्यूक्लियर बम' यानी परमाणु हथियार छिपाकर रखता है।
भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच, सोशल मीडिया पर यह चर्चा जोरों पर थी कि भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित किराना हिल्स पर हमला किया है। हालांकि अब एयर मार्शल ए.के. भारती ने सोशल मीडिया और ग्लोबल मीडिया में इस बात को लेकर लगाए जा रहे सभी अनुमानों और अटकलों को खारिज कर दिया है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान के कई एयरबेस नष्ट किए, रावलपिंडी के पास चकलाला में नूर खान एयरबेस पर हमला सबसे ज्यादा रणनीतिक महत्व रखता है क्योंकि नूर खान रणनीतिक योजना प्रभाग के मुख्यालय के बहुत करीब है, जो पाकिस्तान के परमाणु शस्त्रागार की देखरेख करने वाला निकाय है।

सैटेलाइट इमेजरी ने सरगोधा में मुशफ एयरबेस के रनवे पर हमले का भी संकेत दिया। यह बेस कथित तौर पर किराना हिल्स के नीचे भूमिगत परमाणु भंडारण स्थलों से जुड़ा हुआ है और इस पर कई भेदने वाले हथियारों से हमला किया गया था। इसी वजह से दुनिया को शक था कि भारत ने इन इलाकों को टारेगट किया है। ऐसे में आइए जानें 'किराना हिल्स' से जड़ी सारी इनसाइड जानकारी।
What is Kirana Hills: किराना हिल्स क्या है?
किराना हिल्स चर्चाओं में क्यों है, ये तो आपने जान लिया। अब जानते हैं कि किराना हिल्स क्या है...बता दें कि किराना हिल्स, पाकिस्तान के सरगोधा जिले में स्थित है। किराना हिल्स को पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय का रिजर्वेशन माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि पहाड़ों के भीतर मजबूत गुफाएं, उन जगहों में से एक हैं जहां पाकिस्तानी सेना अपने परमाणु हथियार रखती है। हालांकि पाकिस्तान ने कभी इसे स्वीकार नहीं किया है।
किराना हिल्स पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस से सिर्फ 20 किलोमीटर और खुशाब परमाणु संयंत्र से करीब 75 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह इलाका पहाड़ी है, लेकिन अगर आप इसका सैटेलाइट नक्शा देखें, तो साफ दिखता है कि यहां काफी निर्माण कार्य हुआ है।
Why Kirana Hills important For Pakistan: पाकिस्तान के लिए किराना हिल्स क्यों है इतना अहम?
लगभग 68 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र को कवर करने वाली और 39 किलोमीटर की परिधि से घिरी, किराना हिल्स को हु-स्तरीय रक्षा प्रणाली के साथ डिजाइन किया गया है। किराना हिल्स की सबसे बड़ी अहमियत इसके नीचे बने किले जैसे भूमिगत बंकरों और सुरंगों के कारण है। माना जाता है कि इन सुरंगों में पाकिस्तान के परमाणु हथियार और मिसाइल तंत्र को छुपाकर रखा जाता है। इसलिए किराना हिल्स को एक अत्यधिक संरक्षित और रणनीतिक ठिकाना माना जाता है।
इंडिया टुडे रिपोर्ट के मुताबिक इस इलाके में पाकिस्तान ने कई सुरंगें नाई हैं, जिन्हें खास तरीके से पक्के कंक्रीट और लोहे की छड़ों से मजबूत किया गया है ताकि वे बड़े धमाकों को झेल सकें। इस इलाके में पाकिस्तान के 'स्पेशल वर्क्स डिवेलपमेंट' (SWD) नाम की एक खास इंजीनियरिंग यूनिट ने करीब 10 मजबूत सुरंगें बनाई हैं, जिनमें परमाणु हथियारों को सुरक्षित रखा जाता है। इस इंजीनियरिंग विंग को, संवेदनशील सैन्य बुनियादी ढांचे के विकास का काम सौंपा गया है।
फरवरी 2025 में अपडेट की गई वर्ल्ड न्यूक्लियर एसोसिएशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'खुशाब, इस्लामाबाद से 200 किलोमीटर दूर है और वहां पाकिस्तान के पास ऐसे चार भारी पानी वाले रिएक्टर हैं जो हथियार बनाने लायक प्लूटोनियम तैयार करते हैं।' किराना हिल्स का इन रिएक्टरों से कनेक्शन माना जाता है, इसलिए यह रणनीतिक रूप से बेहद अहम है।
स्वतंत्र गैर-लाभकारी संस्था बुलेटिन ऑफ द एटॉमिक साइंटिस्ट्स की 2023 की रिपोर्ट में किराना हिल्स और आस-पास के इलाकों को "सबक्रिटिकल न्यूक्लियर टेस्ट साइट" के रूप में पहचाना गया है। फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स के वैज्ञानिकों द्वारा लिखित न्यूक्लियर नोटबुक का हिस्सा रिपोर्ट में जिक्र किया गय है।
इतना ही नहीं किराना हिल्स में और उसके आसपास स्थित एक बड़ा परिसर सरगोधा गैरिसन एक परमाणु परीक्षण स्थल है, जिसका इस्तेमाल पाकिस्तान ने 1983 और 1990 के बीच अपने परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए किया गया था। इसके ठीक उत्तर-पश्चिम में 10 संभावित गैरेज अलग-अलग तरह के गैरेज हैं, जो रखरखाव के लिए बनाए गए हैं।
ऐसे में अब आप समझ ही गए होंगे कि नूर खान और सरगोधा एयरबेस पर भारत द्वारा किए गए हमलों ने इस बात की चर्चा को जन्म दिया कि भारतीय वायुसेना ने किराना हिल्स पर एक सांकेतिक हमला करके पाकिस्तान को यह बता दिया होगा कि न केवल सेना को सब कुछ पता है, बल्कि उनके पास पाकिस्तान में कहीं भी हमला करने की क्षमता भी है। हालांकि, एयर मार्शल ए.के. भारती ने किराना हिल्स पर किसी भी भारतीय हमले के बारे में सभी चर्चाओं को खारिज कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications