कश्मीर में शांति देख बौखला रहा पाकिस्तान, ISI बना रही हमले का प्लान

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: मोदी सरकार ने दो साल पहले कश्मीर घाटी से अनुच्छेद 370 हटा दिया था। इसके बाद से वहां पर आतंकी गतिविधियों और उपद्रव पर लगाम लग रही है। साथ ही पत्थरबाजी और उग्र प्रदर्शनों की घटनाओं में भी कमी आई है। हालांकि ये बात पाकिस्तान और वहां पर मौजूद आतंकी संगठनों को पसंद नहीं आ रही। जिस वजह से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI अब घाटी में आतंकी वारदातों को बढ़ाने की फिराक में हैं।

Kashmir

Recommended Video

    LAC पर China की हरकत और Pakistan से घुसपैठ पर क्या बोले Army Chief Naravane? | वनइंडिया हिंदी

    हाल ही में आई एक खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI कश्मीर के पावर ग्रिड, धार्मिक स्थल, ब्रिज, ऑर्डिनेन्स फैक्टरी, डिपो आदि पर हमला करना चाहती है। इसके लिए ट्रेंड आतंकी इस जगहों पर IED प्लांट करने की फिराक में हैं। इन हमलों का मकसद अनुच्छेद 370 हटने के बाद घाटी में आए निवेश को नुकसान पहुंचाने का है। इसके अलावा आतंकी टैक्सटाइल कंपनी, सरकारी गोदाम आदि को भी निशाना बना सकते हैं। जिस वजह से पूरी घाटी में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

    सूत्रों के मुताबिक एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आतंकी सक्रिय हैं। साथ ही ड्रोन के जरिए विस्फोटक और हथियार भारतीय सीमा में भेजने की कोशिश की जा रही है। पहले पाकिस्तान तस्करी के लिए सुरंगों का इस्तेमाल करता था, लेकिन भारत ने सीमा पर कई हाईटेक उपकरण तैनात कर दिए, जिस वजह से अब ड्रोन का इस्तेमाल हो सकता है।

    साइबर हमले की भी प्लानिंग
    सूत्रों के मुताबिक एक साथ कई तरह की प्लानिंग ISI कर रही है। इसमें साइबर अटैक भी शामिल है। जिसके तहत वो एयरपोर्ट ऑपरेशन को बाधित करने के लिए नए तरह का सॉफ्टवेयर आतंकियों तक पहुंचाने की फिराक में हैं। इन सॉफ्टवेयर्स को पेनड्राइव के जरिए कहीं भी ले जाया जा सकता है। जिससे कंप्यूटर की हैकिंग और सिस्टम क्रैश किया जा सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+