मुंबई से गिरफ्तार हुआ तीसरा ISI जासूस, फैजाबाद के एजेंट को भेजता था पैसे
ISI के दो संदिग्ध एजेंट्स को गिरफ्तार करने के बाद मुंबई को तीसरी सफलता मुंबई से मिली। आरोप है कि मुंबई से गिरफ्तार हुआ संदिग्ध हवाला कारोबार में शामिल था।
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के आंतक निरोधी दस्ते (ATS) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के जासूस जावेद को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से गिरफ्तार किया है।
इससे पहले बुधवार को एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में उत्तर प्रदेश स्थित फैजाबाद और मुंबई से दो पाकिस्तानी जासूसों आफताब अली और अल्ताफ कुरैशी को गिरफ्त में लिया था।
अल्ताफ और आफताब से पूछताछ से सामने आया सच
प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी और महाराष्ट्र एटीएएस ने आफताब और अल्ताफ से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर मुंबई के अग्री पाडा इलाके में छापेमारी की गई।
जहां से अल्ताफ और आफताब के सहयोगी जावेद का अरेस्ट किया गया। ATS को जावेद के पास से इस बात के सबूत मिले है कि उसने पाक स्थित एक एजेंट के इशारे पर आफताब के खाते में पैसा जमा कराया था।

कोडनेम का इ्स्तेमाल करता था आफताब
इससे पहले फैजाबाद से गिरफ्तार हुए अफताब से पूछताछ में जो सबसे बड़ी बात सामने आई है उसके मुताबिक अली पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी के सीधे संपर्क में था और उनसे संपर्क के लिए कोड नेम का इस्तेमाल करता था।

कर रहा था वीजा लेने की कोशिश
यूपी एटीएस के आईजी असीम अरुण ने बताया था कि 'अफताब अली पाकिस्तान का वीजा लेने की कोशिश कर रहा था, लेकिन कई बार उसका आवेदन खारिज कर दिया गया था। अंततः उसे तब वीजा मिला जब उसने कहा कि वह आईएसआई के लिए काम करना चाहता है।'

आफताब के खिलाफ पुख्ता सबूत
असीम अरुण ने कहा कि अब आफताब को कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा और आगे की प्रक्रिया उसी अनुरूप पूरी की जाएगी। एटीएस का साथ ही कहना है कि उनके पास आफताब को लेकर पुख्ता सबूत हैं।

हो रही है पूछताछ
उसके फोन से कैंट क्षेत्र का फोटा मिला है और साथ ही उसके फोन के ब्यौरे से और जानकारियां सामने आ सकती हैं। फिलहाल एटीएस उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले गई है जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications