भारत पहुंचे पाकिस्तान के उच्चायुक्त सोहेल महमूद, जल्द संभालेंगे पदभार
नई दिल्ली। पाकिस्तान उच्चायुक्त सोहेल महमूद शनिवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। उम्मीद है कि वो जल्द ही अपना ऑफिस ज्वाइन करेंगे। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच महमूद को पाक ने दिल्ली से इस्लामाबाद बुला लिया था। लेकिन अब वे एक बार फिर भारत पहुंच चुके हैं। पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

दूसरी ओर से पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसरिया भी शनिवार को इस्लामाबाद पहुंच गए। रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही वह फिर से पदभार संभालेंगे। भारत-पाक तनाव के बाद भारत ने भी पाकिस्तान में अपने उच्चायुक्त को देश वापस बुला लिया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस्लामाबाद से भारत आने से एक दिन पहले महमूद ने पाक पीएम इमरान खान से मुलाकात की थी।
बता दें कि पुलवामा हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। यह हमला एक आत्मघाती हमला था जो कि सीआरपीएफ काफिले को निशाना बनाकर कर किया था। इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। हमले के ठीक 12 दिन बाद भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक कर आंतकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कई ठिकानों को तबाह कर दिया था।
यह भी पढ़ें- करतारपुर वार्ता लोगों की भावनाओं से जुड़ा मुद्दा, पाकिस्तान से चर्चा की शुरुआत नहीं: विदेश मंत्रालय
इसके बाद पाकिस्तान की ओर से भी उनके फाइटर प्लेन भारतीय क्षेत्र में बम गिराए लेकिन भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने समय रहते ही उनको खदेड़ दिया। इस बीच भारत का मिग 21 लड़ाकू विमान क्रैश भी हो गया जिसके पायलट अभिनंदन को पाकिस्तान ने पकड़ लिया था। हालांकि पाकिस्तान ने दूसरे ही दिन विंग कमांडर अभिनंदन को वापस भारत को लौटा दिया।












Click it and Unblock the Notifications