पाक तय करें किससे संबंध रखना है और किससे तोड़ना: जेटली
नयी दिल्ली। केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने पाकिस्ताठन से बातचीत के संकेत दिए हैं। सीमा पर पाकिस्तान की हरकतों को बिना नजरअंदाज करते हुए रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि अगर पाकिस्तान अपनी हद में रहें तो उससे बातचीत की जा सकती है।

अरुण जेटली ने कहा कि पाकिस्ताबन अगर संबंधों को ठीक करने का इच्छु क है तो इसकी कुछ सीमाएं है और वह तय करें तभी बातचीत संभव है। उन्होंने संकेत देते हुए कहा कि हम बातचीत के लिए तैयार है और संबंधों को भी सुधारना चाहते है, लेकिन इसके लिए कुछ सीमाएं है।
उन्होंने कहा कि ये पाकिस्तान को तय करना होगा कि वो हमारे विदेश सचिव से बात करना चाहते हैं या फिर उनसे, जो भारत को तोड़ना चाहते हैं। गौरतलब है कि भारत ने अगस्तच 2014 में पाकिस्ता न के साथ विदेश सचिवों की बैठक रद्द कर दिया था क्योंकि पाकिस्तान ने कश्मी र के अलगाववादियों से मुलाकात कर बातचीत की थी।












Click it and Unblock the Notifications