सरबजीत की तरह किरपाल को भी मरने के बाद नसीब हुई वतन की मिट्टी
अमृतसर। पाकिस्तान ने मंगलवार को भारतीय कैदी किरपाल सिंह का शव भारतीय अधिकारियों को सौंपा। लाहौर की कोट लखपत सराय जेल में बंद किरपाल की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने अटारी सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों को कृपाल सिंह का शव सौंपा। किरपाल का लाहौर के जिन्ना अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।
पाकिस्तान का कहना है कि किरपाल की मौत हार्ट अटैक से हुई है लेकिन उनके परिवार ने इस दावे को पाक का झूठ करार दिया है। मई 2013 पाक की कोट लखपत सराय जेल में ही सरबजीत सिंह की मौत भी हो गई थी।
उनकी बहन दलबीर कौर का कहना है कि पाक ने उनके भाई की ही तरह किरपाल को भी मार डाला है।
पिछले शुक्रवार को किरपाल सिंह के परिवार ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर पाक जेलों में भारतीय कैदियों के साथ हो रहे बुरे बर्ताव की शिकायत की थी।
इस मौके पर राजनाथ ने किरपाल के शव को शीघ्र स्वदेश लाने का भरोसा दिया था। 50 वर्षीय किपाल सिंह जासूसी के आरोप में पिछले करीब 25 वर्षों से लाहौर की एक जेल में बंद थे। 11 अप्रैल को उनकी मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications