पाक से अभिनंदन की रिहाई पर कुमार विश्वास ने खास अंदाज में किया स्वागत
नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान आज वापस लौटा देगा। अभिनंदन की रिहाई की घोषणा के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। इसी बीच डॉ. कुमार विश्वास ने भी खुशी जाहिर की है। कुमार विश्ववास ने ट्वीट करते हुए कहा है कि 'भारत' की इस नई सुबह का 'अभिनंदन' है। बता दें कि पाकिस्तान की ओर से अभिनंदन की वापसी के ऐलान के बाद पूरे देश में खुशी की लहर है। जगह-जगह लोग पटाखे फोड़ रहे तो कुछ लोग भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं।

बता दें कि अभिनंदन को लेने के लिए उनके माता पिता जब फ्लाइट से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे तो लोगों ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया। बताया जा रहा है कि विंग कमांडर अभिनंदन के माता पिता देर रात करीब डेढ़ बजे चेन्नई से दिल्ली पहुंचे और दिल्ली से अमृतसर के लिए निकल गए। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को संसद को संबोधित करते हुए अभिनंदने के छोड़े जाने का ऐलान किया। इमरान खान ने कहा कि यह भारत के लिए हमारी तरफ से शांति का एक संकेत है। इमरान खान ने अपने संबोधन में तमिल टाइगर्स और आत्मघाती हमले का भी जिक्र किया।
“भारत” की इस नई सुबह का “अभिनंदन” है ❤️🙏🇮🇳
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) March 1, 2019
एयर स्ट्राइक के बाद बॉर्डर पर तनाव
बता दें कि 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ काफिल पर हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली है। पुलवामा हमले के ठीक 12 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायु सेना के जरिए सोमवार-मंगलवार की रात करीब 3.30 बजे एयर स्ट्राइक कर जैश ए मोहम्मद के कई ट्रेनिंग कैंप तबाह कर दिए। मीडिया रिपोर्ट के के मुताबिक इस ऑपरेशन में भारतीय वायु सेना के 12 फाइटर जेट शामिल थे जिन्होंने बालाकोट में 1000 किलो ग्राम बम बरसा कर कैंप तबाह कर दिए। यह भी बताया गया कि इस ऑपरेशन में 200 से अधिक आतंकी मारे गए हैं।
यह भी पढ़ें- 5 वजहें जो साबित करती हैं कि विंग कमांडर की रिहाई इमरान खान का 'पीस जेस्चर' नहीं है












Click it and Unblock the Notifications