पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को हुआ कोरोना, गए क्वारंटाइन में
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शुक्रवार को जानकारी दी कि मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने ट्वीट कर अपनी तबियत की जानकारी दी है। शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि मुझे शुक्रवार को दोपहर में हल्का बुखार महसूस हुआ, जिसके बाद मैंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया। मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। पाकिस्तान में कोरोना वायरस के कुल 2,21,896 संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं।

विदेश मंत्री शाह मोहम्मद कुरैशी ने ट्वीट करते हुए लिखा, आज दोपहर मैंने हल्का बुखार महसूस किया और तुरंत घर पर खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। मेरी कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अल्लाह की कृपा से मैं मजबूत और ऊर्जावान महसूस कर रहा हूं। मैं घर से ही अपने कर्तव्यों को निभाना जारी रखूंगा। मेरे लिए प्रार्थना करें। इससे पहले पाकिस्तानी रेल मंत्री शेख राशिद कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे। इसके अलावा पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खान अब्बासी भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे।
पाकिस्तान ने शुक्रवार को बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित 1,13,623 लोग स्वस्थ हो गए हैं। यह आंकड़ा देश में पहली बार, संक्रमण का इलाज करा रहे लोगों की संख्या से अधिक हुआ है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के कुल 2,21,896 संक्रमितों में से अब तक 1,13,623 लोग स्वस्थ हो गए हैं।
स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या कोविड-19 का इलाज करा रहे 1,08,273 मरीजों से अधिक है। मंत्रालय ने बताया कि सिंध में कोविड-19 के 89,225 पुष्ट मामलों में से 49,926 लोग स्वस्थ हो गए हैं। जबकि पंजाब में 78,956 मरीजों में से 33,786 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि अभी तक इस वैश्विक बीमारी से 4,551 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 78 की मौत पिछले 24 घंटों में हुई। अन्य 2,479 मरीज गंभीर हालत में हैं।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications