Pakistan Cyber Attack on India: भारत में PAK का साइबर हमला! हैकर्स का टारगेट बनीं एयरफोर्स समेत ये 4 वेबसाइट
Pakistan Cyber Attack on India: 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की ओर से साजिशों का नया चेहरा सामने आया है-साइबर युद्ध। इस बार दुश्मन ने बंदूकें नहीं, कीबोर्ड उठाया और भारत के सैन्य ढांचे से जुड़ी वेबसाइटों को निशाना बनाया।
29 अप्रैल की रात जैसे ही भारत की नींद टूटी, खबर आई कि पाकिस्तानी हैकर ग्रुप 'IOK (Internet of Khalifa)' ने भारत की कुछ बेहद संवेदनशील वेबसाइटों में सेंध लगाने की कोशिश की।

टारगेट लिस्ट चौंकाने वाली थी
आर्मी पब्लिक स्कूल श्रीनगर, APS रानीखेत, आर्मी वेलफेयर हाउसिंग ऑर्गनाइजेशन (AWHO) का पूरा डेटाबेस और इंडियन एयर फोर्स प्लेसमेंट ऑर्गनाइजेशन की साइट-सब कुछ निशाने पर था।
हैक की गई साइटों के होमपेज पर गाय फॉक्स मास्क पहने एक शख्स उंगली उठाए बैठा था, पीछे लिखा था-'साइट हैक हो गई है।' ऊपर पाकिस्तानी झंडा लहरा रहा था और नीचे कश्मीर को लेकर भड़काऊ बयान।
'अब हमें आपके घर का 'पता' पता है...'
AWHO साइट पर ये धमकी दी गई कि अब सैनिकों के घर की जानकारी लीक हो चुकी है। यह साइबर हमला महज तकनीकी खेल नहीं था, यह एक मनोवैज्ञानिक युद्ध था-जिसका मकसद डर फैलाना था।
साइबर वॉर: भारत बनाम पाकिस्तान
IOK और Team Insane PK जैसे पाकिस्तानी हैकर ग्रुप्स पिछले कुछ दिनों में कई बार भारतीय सेना और प्रशासनिक संस्थाओं को निशाना बना चुके हैं। लेकिन भारत की साइबर डिफेंस यूनिट हर बार इन कोशिशों को नाकाम कर चुकी है।
NDTV की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सभी वेबसाइट्स को तत्काल आइसोलेट किया गया, रिकवर किया गया और किसी भी संवेदनशील जानकारी से समझौता नहीं हुआ।
मेड इन पाकिस्तान साइबर टेररिज़्म
- राजस्थान सरकार की वेबसाइटों पर भारत विरोधी संदेश
- आर्मी कॉलेज ऑफ नर्सिंग की वेबसाइट पर 'दो राष्ट्र सिद्धांत'
- IOK ने भारतीय सेना की वेबसाइटों को 'डिफेस' किया
यह सिर्फ वेबसाइट्स पर हमला नहीं था, ये मनोबल पर हमला था।
भारतीय सेना का जवाब: ऑन ग्राउंड भी और ऑनलाइन भी
जहां एक ओर भारतीय सैनिक LOC पर पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं, वहीं डिजिटल मोर्चे पर भी दुश्मन को बख्शा नहीं जा रहा। 28-29 अप्रैल की रात को कुपवाड़ा, बारामूला और अखनूर सेक्टर में एलओसी पार से गोलीबारी हुई, जिसका भारतीय सेना ने बेहद सख्त जवाब दिया।
साफ संदेश: साइबर हमला हो या सरहद पार से गोलियां, भारत तैयार है!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही कह चुके हैं कि पहलगाम हमले के गुनहगारों को 'कल्पना से परे सजा' दी जाएगी। अब ये सजा मैदान पर भी दी जा रही है और डिजिटल स्क्रीन पर भी।












Click it and Unblock the Notifications