चंद्रयान-2 का मजाक उड़ाने वाले पाक मंत्री फवाद चौधरी की छिन सकती है कुर्सी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस
Recommended Video
नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी हमेशा ही गलत बयानबाजी के कारण ट्रोल होते हैं। हाल ही में चंद्रयान-2 का भी मजाक बनाया था जिसके बाद उनकी जमकर किरकिरी हुई थी। वहीं, अब अपने बयानों के कारण ट्रोल होने वाले फवाद चौधरी को पाकिस्तान की एक अदालत ने अयोग्य घोषित करने का नोटिस भी जारी किया है।

पाकिस्तान की अदालत ने जारी किया नोटिस
पाकिस्तान की एक अदालत ने गुरुवार को चुनाव आयोग और कानून मंत्रालय को एक नोटिस जारी किया है। इसमें फवाद चौधरी को उनकी संपत्ति की घोषणा करने में विफल रहने के लिए अयोग्य घोषित करने की मांग की गई है। इस आवेदन पर सुनवाई इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अथार मिनल्लाह द्वारा की गई थी। इस दौरान याचिकाकर्ताओं के वकील ने कहा कि फवाद चौधरी ईमानदार और सच्चे नहीं हैं क्योंकि वह झेलम में अपनी जमीनों की घोषणा करने में विफल रहे हैं।

फवाद को अयोग्य घोषित करने की मांग की गई
याचिकाकर्ता की तरफ से कहा गया, 'यही कारण है कि अदालत को संघीय मंत्री को अयोग्य घोषित करना चाहिए।' याचिकाकर्ता के वकील ने आगे कहा कि चौधरी ने चुनाव अधिकारी के साथ नामांकन पत्र जमा करते समय अपनी संपत्ति छिपाई थी। इस दौरान याचिका की स्वीकार्यता पर सुनवाई शुरू होने के साथ मिनल्लाह ने अधिवक्ता से पूछा कि क्या उच्च न्यायालय को राजनीतिक मामलों में हस्तक्षेप करना चाहिए।

चंद्रयान-2 का उड़ाया था मजाक
ये वही फवाद चौधरी हैं जो अक्सर ट्विटर पर किसी ना किसी ट्वीट को लेकर ट्रोल होते रहते हैं। इसरो द्वारा भेजे गए मून मिशन चंद्रयान-2 की तारीफ दुनिया का हर देश कर रहा है। अमेरिका, रूस और फ्रांस जैसे देश भारत के इस मिशन की तारीफ कर रहे हैं जबकि पाकिस्तान के इस मंत्री ने पिछले दिनों चंद्रयान-2 का मजाक उड़ाया था। फवाद के तंज पर कड़ी प्रतिक्रिया आई थी और लोगों ने जमकर उनको ट्रोल किया था, इसके बाद वे 2012 में किए गए अपने ट्वीट को लेकर भी यूजर्स के निशाने पर आ गए थे।
-
US-Iran जंग में चौधरी बन रहे थे शहबाज-मुनीर, ईरान ने होर्मुज से लौटाया कराची जा रहा जहाज, धरी रह गई डिप्लोमेसी -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
Kashmiri Asiya Andrabi कौन है? दिल्ली कोर्ट ने क्यों सुनाई उम्रकैद? 24 साल से जेल में पति अलगाववादी 'आशिक' -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
'पाकिस्तान जैसा दलाल नहीं है भारत', अमेरिका-ईरान मध्यस्थता पर विपक्ष को जयशंकर का करारा जवाब -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications