पाकिस्तान में खलबली, ट्रेड के बाद इमरान खान ने बंद किए 3 एयरस्पेस
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान में खलबली मची है। भारत के आतंरिक मामले को लेकर जिस तरह से पाकिस्तान जिस तरह के बौखला हट दिखा रहा है उससे उनके इरादों को भांपना मुश्किल नहीं है। कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान के प्रधाननंत्री इमरान ने भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार पर रोक लगा दी है।

पाकिस्तान ने बंद किए एयरस्पेस
इमरान खान के आदेश के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच अब व्यापार नहीं होगा। वहीं पाकिस्तान ने अपने राजदूत को वापस बुला लिया है। इन सबके बीच पाकिस्तान ने एक बार फिर से अपने एयरस्पेस बंद कर दिया है। पाकिस्तान ने तीन एयरस्पेस बंद कर दिए हैं। पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से बंद कर दिया है। पाकिस्तान के इस फैसले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच 9 हवाई रास्तों में से तीन को पाकिस्तान ने भारत के लिए बंद कर दिया है।
भारत और पाकिस्तान के बीच 9 रास्तों में से 3 एयरस्पेस को बंद कर दिया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने भारत के लिए एयरस्पेस बंद कर दिया था। पाकिस्तान ने 4 महीने बाद भारतीय समेत अन्य विमानों के लिए अपना एयरस्पेस खोला था।
एयरस्पेस बंद होने पर असर
पाकिस्तान द्वारा एयरस्पेस बंद करने पर यूरोप और खाड़ी देशों की ओर जाने वाली सभी फ्लाइट गुजरात के ऊपर से उड़ान भरती है। इसकी वजह से विमान कंपनियों को नुकसान होता है। अंदाजे के तौर पर बताए तो पाकिस्तान द्वारा एयरस्पेस बंद किए जाने से एयर इंडिया को लगभग 491 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा था।












Click it and Unblock the Notifications