अपने 'झूठे दावे' पर फिर ट्रोल हुआ पाकिस्तान, ड्रोन को मार गिराने पर उमर अब्दुल्ला ने दिया करारा जवाब
पाकिस्तानी आर्मी के प्रवक्ता मेजर जनरल आसीफ गफूर अपने उस ट्वीट पर ट्रोल हो गए जिसमें उन्होंने भारतीय ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है। लोगों ने कहा कि ये ड्रोन मात्र एक खिलौना है और पाकिस्तान का झूठ एक बार फिर सामने आ गया है।
नई दिल्ली। पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि उसने भारतीय ड्रोन को मार गिराया। ये भारतीय ड्रोन पाकिस्तान में जासूसी के लिए भेजा गया था, ऐसा दावा कर रही है पाकिस्तानी सेनाष सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने तो ट्विटर पर तस्वीरें भी पोस्ट कीं और बताया कि कैसे उनकी सेना ने इस काम को अंजाम दिया। अब पाकिस्तान की तरफ से कोई ट्वीट आए और भारतीय जवाब न दें, ऐसा तो हो नहीं सकता। भारतीयों ने पाकिस्तानी सेना के इस दावे को सफेद झूठ करार दिया है। भारतीयों का कहना है कि ऐसे खिलौनों को मार कर पाकिस्तान साबित क्या करना चाहता है।


भारतीय ने जनरल गफूर के दावे को बताया झूठ
शुक्रवार शाम मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्विटर पर पोस्ट किया कि एक भारतीय ड्रोन पाकिस्तान में जासूसी कर रहा था, जिसे मार गिरा दिया गया है। उन्होंने लिखा, 'रखचिकरी सेक्टर में जासूसी करते हुए एक भारतीय क्वैडकॉप्टर को पाक आर्मी ने मार गिराया। मलबा रख लिया गया है।' बस फिर क्या था, भारतीयों ने उनके दावे को झूठा बताने में जरा भी देर न लगाई। इसकी शुरुआत कांग्रेस नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने की।

उमर अब्दुल्ला ने की ट्रोल की शुरूआत
उमर अब्दुल्ला ने मेजर जनरल के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, 'ऐसे खिलौने मेरे पास भी हैं। अगर अगले प्रमोशन के लिए उसे शूट करना हो तो बताइएगा, मैं उसे भिजवा दूंगा।' उमर के साथ बाकी भारतीयों ने भी मेजर जनरल के ट्वीट का मजाक बनाया और जनरल ट्रोल हो गए।

अमेजन पर भी मिलता है ये ड्रोन
एक शख्स ने तो इसे अमेजन साइट पर ढूंढ निकाला। तो मतलब जनरल की बात में वाकई दम नहीं है?

लोगों ने बना दीं एक से एक स्टोरी
एक यूजर ने लिखा कि उन्होंने अपनी पत्नी से बचने के लिए ऐसा किया है। ताकि पत्नी डांटे न कि उन्होंने इतना महंगा खिलौना क्यों तोड़ दिया।

'ये दिख गया, लेकिन हेलीकॉप्टर नहीं दिखा'
एक ने कहा, पाकिस्तानी आर्मी को एक ड्रोन दिख गया, लेकिन ओसामा को मारने वाला हेलीकॉप्टर नहीं दिखा।












Click it and Unblock the Notifications