नरेंद्र मोदी ने पाक को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और पाक ने तोड़ा युद्धविराम
जम्मू। ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आने को तैयार ही नहीं है। पाक पिछले पांच दिनों में छठवीं बार युद्धविराम तोड़ा है। ताजी घटना पुंछ जिले की है जहां पर भारतीय सेना की कुछ फॉरवर्ड पोस्ट्स पर पाक की ओर से गोलीबारी की गई है।

डिफेंस पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया, 'पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों और स्वचलित हथियारों से बुधवार रात लगभग नौ बजे पुंछ जिले के हमीरपुर क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर बनी भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की।'
उन्होंने कहा कि सेना के जवानों ने उतनी ही क्षमता वाले हथियारों से जवाबी कार्रवाई की और दोनों ओर की यह गोलीबारी अंतिम रिपोर्ट आने तक जारी रही।
इस गोलीबारी में किसी के मरने या घायल होने की खबर नहीं है। यह पिछले पांच दिनों में किया गया संघर्षविराम का छठा उल्लंघन है।
13 अगस्त को पाकिस्तानी सैनिकों ने छोटे हथियारों और स्वचलित हथियारों से पुंछ जिले के भीमबेर गली क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की थी, इसमें एक जवान घायल हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications