सरहद पर पाक की नापाक हरकतें, अब तक छप्पन

श्रीनगर। पाकिस्‍तान अपनी हरकतों से बाज न तो आ रहा है और शायद आना भी चाहता। मंगलवार को पा‍क की ओर से एक बार फिर से जम्‍मू स्थित‍ बीएसएफ की पोस्‍टों पर फायरिंग की गई।

पिछले पांच दिनों में यह चौथा मौका है जब पाक की ओर से पोस्‍टों पर हैवी फायरिंग की गई है। फायरिंग में पाक ने जम्‍मू जिले के कुछ गांवों को भी अपना निशाना बनाया है।

सिर्फ दो माह के अंदर पाक ने अब तक 56 बार सीजफायर तोड़ है जबकि पिछले वर्ष यानी वर्ष 2013 में पाक की ओर से 195 बार सीजफायर तोड़ने की घटनाएं हुई थीं। पाक की ओर से अभी भी फायरिंग जारी है।

बीएसएफ के एक आफिसर ने बताया कि पाक रेंजर्स की ओर से मार्टार , स्‍मॉल ऑर्म्‍स और ऑटोमैटिक हथियारों के जरिए पांच बॉर्डर ऑउट पोस्‍ट्स और कुछ रिहायशी इलाकों पर फायरिंग की गई है।

आईबी यानी इंटरनेशनल बॉर्डर के पास स्थित अरनिया और आरएसपुरा सेक्‍टर में मंगलवार को रात 9:45 मिनट पर फायरिंग की गई।

इस फायरिंग के जवाब में बीएसएफ की ओर से भी पाक को तगड़ा जवाब दिया गया है।

गौरतलब है कि पाक की ओर से नया सीजफायर वॉयलेशन की घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान के बाद ही हुई है जिसमें उन्‍होंने कहा था कि पाक की सेना की ओर से लगातार प्रॉक्‍सी वॉर के जरि ए भारत में मासूमों की हत्‍या को अंजाम दिया जा रहा है।

बीएसएफ और पाक रेंजर्स ने शुक्रवार को बॉर्डर पर शांति बनाए रखने के लिए सभी तरह के सहयोग एक दूसरे को देने पर समझौता किया था। लेकिन पाक की ओर से समझौते का भी कोई सम्‍मान नहीं किया गया और सीजफायर वॉयलेशन जारी है।

आगे की तस्‍वीरों में देखिए 11 अगस्‍त को पाक की ओर अरनिया और आरएसपुरा में हुई फायरिंग के बाद वहां का नजारा।

पाक की नापाक हरकत

पाक की नापाक हरकत

यही वह मोर्टार सेल हैं जो पाक की ओर से बरसाए गए और अक्‍सर बरसाए जाते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो अगर कोई भी व्‍यक्ति इनकी चपेट में आ जाए तो सिर्फ कुछ सेकेंड्स के अंदर उसकी जान जा सकती है।

पाक की फायरिंग में नागरिकों को भी नुकसान

पाक की फायरिंग में नागरिकों को भी नुकसान

जम्‍मू के अरनिया और आरएसपुरा सेक्‍टर में जब 11 अगस्‍त को फायरिंग हुई तो उसमें वहां पर रहने वाले आम नागरिकों को खासा नुकसाना पहुंचा था।

दो जवान गंभीर तौर पर घायल

दो जवान गंभीर तौर पर घायल

इस फायरिंग में बीएसएफ के दो जवान भी घायल हुए। इन जवानों का फिलहाल जम्‍मू में इलाज चल रहा है।

दिवारों पर मौजूद निशान

दिवारों पर मौजूद निशान

11 अगस्‍त को हुई फायरिंग में अरनिया सेक्‍टर के पिंडी गांव स्थित एक घर की दिवार पर मोर्टार सेल के निशान मौजूद हैं।

पाक की फायरिंग से हॉल को नुकसान

पाक की फायरिंग से हॉल को नुकसान

पाक की ओर से जो फायरिंग की गई उसमें यह एक हॉल भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गया। ईश्‍वर का शुक्र था कि इस हॉल में कोई भी मौजूद नहीं था। मोर्टार के गोले हॉल की छत से आकर कमरे में गिरे।

किसी को नहीं पहुंचा नुकसान

किसी को नहीं पहुंचा नुकसान

इस हॉल में 11 अगस्‍त को फायरिंग के थोड़ी ही देर बाद एक फंक्‍शन होने वाला था। फंक्‍शन में देर होने की वजह से वहां पर कोई भी मौजूद नहीं था। हॉल में मौजूद कुर्सियों को देखकर यहां पर हुए नुकसान का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+