जेटली कहते रहे ना सिर झुका है ना झुकने देंगे और जम्मू में पाक ने की फायरिंग, 1 शहीद

हैरान करने वाली बात ये है कि घटना उस वक्त हुई जब रक्षा मंत्री अरुण जेटली राज्यसभा में कह रहे थे 'ना सिर झुका है, ना झुकने देंगे'। मालूम हो कि रक्षामंत्री अरूण जेटली ने आज राज्यसभा में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की कडी आलोचना की। उन्होंने पाकिस्तान को सबक सीखाने की बात कही। उनके बयान के कुछ की समय बाद फायरिंग में एक जवान के शहीद होने की खबर आ गई। गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से लगातार छोटे और ऑटोमेटिक हथियारों से पाकिस्तानी सीमा से सटे भारतीय चौकियों पर फायरिंग की जा रही है। बीएसएफ की ओर से जवाबी कार्रवाई भी की जा रही है। लेकिन ठोस कदम नहीं उठाये जाने से पाकिस्तानी सैनिकों का हौसला बढता जा रहा है और उनके हमले तेज होते जा रहे हैं।
हाल में हुए पाक के नापाक हरकतों पर एक नजर
1. 17 जुलाई को अरनिया इलाके के पीतल पोस्ट पर हमला।
2. इस साल 1, जुलाई, 12 जुलाई और 16 जुलाई को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू रीजन में फायरिंग की।
3. 13 जून, 2014 को जम्मू सीमा पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया, तीन घायल हो गए।
4. 8 जनवरी, 2013 को पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू रीजन में दो सैनिकों की हत्या कर दी और सिर काट ले गए।












Click it and Unblock the Notifications