बीएसएफ की 40 पोस्ट्स पर फायरिंग, आखिर क्या चाहता है पाकिस्तान
जम्मू। पाकिस्तान लगातार इंटरनेशनल बॉर्डर पर सीजफायर को तोड़ने की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। एक अक्टूबर से लेकर अब तक कोई भी दिन ऐसा नहीं है जब सीमा पर गोलियां न बरसाई गई हों।

17वां सीजफायर वॉयलेशन
सोमवार और मंगलवार तड़के अक्टूबर में 17वीं बार संघषर्विराम का उल्लंघन करते हुए पाक रेंजरों ने जम्मू कश्मीर के जम्मू और सांबा जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगीं 40 चौकियों और आसपास के 25 इलाकों पर मोर्टार दागे तथा गोलीबारी की जिससे नौ लोग घायल हो गए।
पाकिस्तान द्वारा किए गए संघषर्विराम उल्लंघन का बीएसएफ के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया और कुछ इलाकों में अभी भी दोनों पक्षों में गोलीबारी जारी है।
मोर्टार से हो रही है फायरिंग
बीएसएफ स्पोक्सपर्स विनोद यादव ने बताया है कि पाकिस्तानी रेंजरों ने एक बार फिर बिना किसी उकसावे के, सोमवार रात नौ बजे से अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी बीएसएफ चौकियों पर मोर्टार दागे और भारी गोलीबारी की। '
यादव के मुताबिक पाक की ओर से की गई फायरिंग में बीएसएफ की कम से कम 40 सीमा चौकियां प्रभावित हुई हैं। उन्होंने बताया कि गोलाबारी और गोलीबारी में जम्मू तथा सांबा जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगने वाले अरनिया, आर एस पुरा, कानाचक तथा परगवाल सब सेक्टरों को निशाना बनाया गया है।
1,000 लोग विस्थापित
कानाचक और परगवाल में बीएसएफ की लगभग सभी चौकियों को पाकिस्तानी रेंजरों ने निशाना बनाया। प्रवक्ता ने बताया कि अरनिया और आर एस पुरा सब सेक्टरों में भी बीएसएफ की चौकियों को निशाना बनाया गया।
उन्होंने कहा, ‘सभी स्थानों पर बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।'
उन्होंने बताया कि कुछ इलाकों, खासकर परगवाल में गोलीबारी अभी भी जारी है। प्रवक्ता ने कहा, ‘बीएसएफ की तरफ जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है ।'
जम्मू के जिला मजिस्ट्रेट अजीत कुमार साहू ने बताया कि कल रात से जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अरनिया, आर एस पुरा, परगवाल, गंजानसू और कानाचक पट्टी में 20 से 25 सीमावर्ती इलाकों पर मोर्टार दागे गए और भारी गोलीबारी की गई। अब तक करीब 1,000 से अधिक लोगों को शिविरों में ले जाया गया है।
एक अक्टूबर से अब तक सीजफायर वॉयलेशन
- एलओसी पर नौ और इंटरनेशनल बॉर्डर पर आठ बार
- पुंछ में एलओसी पर 7 बार
- जम्मू में इंटरनेशनल बॉर्डर पर 8
- कश्मीर के गुलमर्ग सेक्टर में 2
तारीख जब बरसीं गोलियां
- 6 अक्टूबर-पुंछ जिले में भीमबेर गली, केरनी, बालकोट-मनकोट
- 5 अक्टूबर- 2 बार सीजफायर वॉयलेशन
- 4 अक्टूबर- पुंछ में एलओसी पर मोर्टार से हैवी फायरिंग
- 3 अक्टूबर-कश्मीर के गुलमर्ग में 4 बार सीजफायर वॉयलेशन
- 1 और 2 अक्टूबर-पाक की ओर से 2 बार टूटा संघषर्विराम 6 लोग घायल












Click it and Unblock the Notifications