पहले मिलाया हाथ, फिर हुई बात और अब कहा हाफिज सईद को नहीं सौंपेंगे भारत को

hafiz shaeed
नयी दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भारत आएं। शरीफ नरेन्द्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल हुए। दोनों देशों के बीच बातचीत हुई। दोनों देशों के बीच मैत्री संबंधों की उम्मीद की जी रही थी, लेकिन आतंकवाद के मसले पर आतचीत अटक गई। पाकिस्तान ने मुंबई हमले के मास्टर माइंड और आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद को भारत को सौंपने से इनकार कर दिया है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के करीबी तारिक अजीम खान के मुताबिक जहां तक हाफिज सईद की बात है तो हम किसी भी व्यक्ति को नहीं सौंपेगे जिसे भारत सौंपने की मांग कर रहा है। उनके मुताबिक अगर कोई व्यक्ति पर मुकदमा चलेगा तो पाकिस्तान में चलेगा। हाफिज सईद पर पिछली बार मुकदमा चलाया गया था, लेकिन सबूत नहीं होने के कारण कोर्ट ने उसे बरी कर दिया था।

पाक की ओर से दी गई दलील के मुताबिक दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में नहीं है। आपको बता दें कि मुंबई हमले में हाफिज सईद की भूमिका को लेकर भारत ने कई बार पाकिस्तान को पुख्ता सबूत दे चुका है। भारत ने ही सबूत दिया कि हाफिज सईद खुले आम पाकिस्तान में घूम रहा है। वह भारत के खिलाफ तकरीरें करता है। लेकिन पाकिस्तान ने उसे बारत को सौंपने से इंकार कर दिया। जब नरेन्द्र मोदी ने नवाज शरीफ को अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया था तब हाफिज सईद ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को धमकाया था। सईद ने कहा था कि अगर आप भारत जाएंगे तो कश्मीरियों को क्या जवाब देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+