रक्षामंत्री की चेतावनी को करके नजरअंदाज, पाक ने तोड़ा सीजफायर, जवान शहीद
जम्मू। पाकिस्तान ने एक बार फिर से भारत की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए जम्मू कश्मीर सीमा पर संघर्ष विराम उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में फायरिंग की गई है। पाक की ओर से अचानक की गई इस फायरिंग में सेना का एक जवान शहीद हो गया। जबकि एक जवान बुरी तरह से जख्मी हो गया।

आपको बता दें कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार फायरिंग की जा रही है।पाक की ओर से हो रही इस फायरिंग पर कड़ी चेतावनी देते हुए भारत के रक्षामंत्री मनोहर पार्रिकर ने कहा था कि पाक की गोली का दोगुना जवाब दे भारतीय जवान। उनकी इस चेतावनी का भी पाक पर कोई असर नहीं हुआ।
गौरतलब है कि मंगलवार को जम्मू जिले के पल्लनवाला सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से फायरिंग में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया था। सीजफायर के उल्लधंन के मामले बढ़ते जा रहे है। पिछले माह पाक की ओर से 6 बार संघर्ष विराम का उल्ल्धन किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications