हम चीन नहीं, पाक के इरादों को लेकर हैं चिंतित :उमर अब्दुल्ला

ceasefire
जम्मू। भारत के पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान की नापाक हरकतें रूकने का नाम नहीं ले रही। एक ओर जहां चीन घुसपैठ करने से बाज नहीं आ रहा, वहीं पाकिस्तान ने एक बार फिर युद्धविराम उल्लंघन किया है।

15 भारतीय चौकियों पर गोलीबारी

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, रात के दो बजे पाक ने जम्मू जिले के अर्निया और आरएस पुरा सेक्टर में युद्धविराम उल्लंघन करते हुए 15 भारतीय चौकियों और सीमा के आसपास के अनेक गावों पर जबरदस्त गोलीबारी की और साथ ही मोर्टार से गोले भी दागे हैं। इस हमले में अनेकों मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

पाकिस्तान के इस हमले के जवाब में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी पलटवार कर जवाबी कार्रवाई की। यह सुबह तक चलता जारी रहा। अधिकारी के अनुसार इस हमले में छह लोग घाटल हो गए हैं। वहीं गांव के लोगों ने खुद को पूरे दिन घरों में बंद रखा।

पाक से बात करें नरेन्द्र मोदी- उमर

इस लगातार हो रहे युद्धविराम उल्लंघन पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दु्ल्ला ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पाकिस्तान समकक्ष से इस मुद्दे पर बात करने की अपील की है। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि, 'प्रधानमंत्री पाकिस्तानी अधिकारियों से इस विषय पर जल्द बात करें। हम चीन को लेकर चिंतित नहीं हैं, क्योंकि वह हमे अभी नुकसान नहीं पहुंचा सकता। लेकिन पाक की ओर बढ़ता युद्धविराम उल्लंघन एक गंभीर विषय है।

गौरतलब है कि दो दिनों के अंदर यह पाकिस्तान की ओर से किया गया दूसरा और जुलाई में किया गया पांचवा संघर्षविराम उल्लंघन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+