भारत ने शुरू की एनएसजी के लिए कोशिशें, पाक ने शुरू किए अपने खेल
नई दिल्ली। जुलाई में एनएसजी में एंट्री की सारी कोशिशों के फेल हो जाने के बाद भारत एक बार इस दिशा में कोशिशें कर रहा है। लेकिन वहीं पाकिस्तान ने भी भारत के रास्ते में रोड़े अटकाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं।

इन्हीं कोशिशों में से एक है भारत के सामने उस डील का ऑफर जिसके तहत पाक ने न्यूक्लियर मिसाइल के टेस्ट को बंद करने की बात कही है।
मंगलवार को पाक की ओर से कहा गया है कि उसका यह कदम एनएसजी में एंट्री के लिए एक सकारात्मक निर्देश है। पाक ने इस तरह का प्रस्ताव भारत को पहले भी दिया था। इस प्रस्ताव के जरिए दरअसल पाक भारत के उस वादे पर सवाल खड़े करता है जिसमें एनपीटी के तहत परमाणु हथियारों की होड़ को बंद करने के लिए कहा गया था।
आपको बता दें कि न तो भारत और न ही पाक एनपीटी का सदस्य है लेकिन इस चाल के जरिए पाक, भारत के लिए नई मुसीबतें खड़ी करना चाहता है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने 12 अगस्त को इस पेशकश के बारे में ऐलान किया था।
अभी तक भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से इस पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन सूत्रों की ओर से जानकारी दी गई है कि परमाणु हथियारों के प्रसार के मामले में जिस देश का ट्रैक रिकॉर्ड दुनिया से छिपा नहीं है, उसे भारत को सलाह देने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications